अधूरी सड़क बनी मौत का कारण, बैलगाड़ी और बाइक की से टक्कर से किशोर की मौत
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पसला में पसला से हर्री फाटक जाने वाली अधूरी सड़क पर बाइक एक बैलगाड़ी से टकराने से किशोर समर सिंह मार्को पुत्र अनूप सिंह, निवासी कर्राटोला की मृत्यु हो गई। सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम उपरातं शव परिजनों को सौंप कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मृतक के साथ घायल हुए किशोर उदयभान सिंह धुर्वे (निवासी लपटा) ने बताया कि रविवार की देर शाम समर सिंह अपनी बाइक से उसके पास लपटा गांव आया था। वहां से दोनों बाइक पर सवार होकर पयारी गांव (फुनगा चौकी) गए थे।
शाम को वापसी के दौरान वे पसला से हर्री फाटक जाने वाली अधूरी सड़क का उपयोग 'शॉर्टकट' के रूप में कर रहे थे। इसी दौरान पसला से कुछ दूर बनबंधा गांव के पास आगे जा रही एक बैलगाड़ी से उनकी दो पहिया वाहन साइड से टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए।
ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल इस हादसे में बाइक चला रहे समर सिंह की मृत्यु हो गई। ग्रमीणों ने बताया कि घटना के बाद समर सिंह के साथ मौजूद साथी ने एंबुलेंस को सूचना दी। लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस को स्थानीय ग्रामीणों ने वापस लौटा दिया।
ये खबर भी पढ़े : मोहर्रम के जुलूस में धमाके का प्रदर्शन, 40 फीट ऊपर हवा में वैन को लटकाकर किया ब्लास्टग्रामीणों ने सड़क की बदहाली और ठेकेदार के आने के बाद ही शव को ले जाने की बात कही। वहीं डायल 112 की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद किशोर समर सिंह मार्को को मृत घोषित कर दिया था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह सड़क लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही थी, लेकिन ठेकेदार ने लगभग 9 महीने पहले काम अधूरा छोड़ दिया था। सड़क की स्थिति बेहद खराब होने के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी, लेकिन विभाग ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विभाग और ठेकेदार की घोर लापरवाही के कारण यह दुखद हादसा हुआ है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि समर सिंह दसवीं पास कर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में 11 वीं में दाखिला लिया था। मार्च महीने में गांव आया हुआ था। समर सिंह घर में अकेला पुत्र था।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
