मप्र के इंदौर में भारत-लैटिन अमेरिका व्यापार और निवेश फोरम 2026 का भव्य शुभारंभ

- 15 देशों के राजदूत और निवेशक हुए शामिल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन (एलएसी) व्यापार एवं निवेश फोरम-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में 15 देशों के राजदूतों, उच्चायुक्तों और प्रतिनिधियों सहित 350 से अधिक निवेशक, उद्योगपति, निर्यातक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

इंदौर के होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित इस महत्वपूर्ण फोरम का मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर की नगरी इंदौर में इस महत्वपूर्ण आयोजन का होना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मालवा क्षेत्र अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, औद्योगिक संभावनाओं और आधुनिक बुनियादी सुविधाओं के कारण वैश्विक निवेशकों को आकर्षित कर रहा है।

इंदौर में युवक की हत्या, पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां,मौके पर मौत ये खबर भी पढ़े : इंदौर में युवक की हत्या, पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां,मौके पर मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है और ऐसे समय में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों का मध्य प्रदेश में आना प्रदेश की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रमाण है। मध्य प्रदेश आज देश के सबसे तेजी से उभरते निवेश केंद्रों में शामिल है। यहां निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण मौजूद है।

इंदौर : सांवरिया सेठ जा रहे दोस्तों की पलटी कार, युवक की मौत, सात घायल ये खबर भी पढ़े : इंदौर : सांवरिया सेठ जा रहे दोस्तों की पलटी कार, युवक की मौत, सात घायल

उन्होंने कहा कि भारत और लैटिन अमेरिकी देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। ब्राजील, मेक्सिको, चिली, अर्जेंटीना, पेरू और कोलंबिया जैसे देशों की सक्रिय भागीदारी इस बात का संकेत है कि मध्य प्रदेश अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की पसंद बन रहा है। उन्होंने कृषि, फूड प्रोसेसिंग, फार्मास्यूटिकल्स, डिजिटल टेक्नोलॉजी, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स और विनिर्माण क्षेत्रों में साझेदारी की व्यापक संभावनाओं पर जोर दिया।

मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट, शहरों में लुढ़का पारा ये खबर भी पढ़े : मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट, शहरों में लुढ़का पारा

फिलहाल कार्यक्रम जारी है। इसमें विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडलों द्वारा निवेश प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही व्यापार एवं निवेश के अवसरों, विनिर्माण क्षेत्र में सहयोग तथा सेवा क्षेत्र में निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पैनल होंगे। विनिर्माण क्षेत्र से संबंधित चर्चा में औषधि, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल तथा खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र शामिल रहेंगे, जबकि सेवा क्षेत्र की चर्चा में सूचना-प्रौद्योगिकी, पर्यटन, फिनटेक तथा शिक्षा क्षेत्र में सहयोग और निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। फोरम में उद्योगों और निवेशकों के बीच प्रत्यक्ष संवाद को बढ़ावा देने के लिए बी2बी और बी2जी बैठकों का भी आयोजन किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मैं गाजीपुर पुलिस की इस कार्रवाई से पूर्णतया असंतुष्ट हूं:मंत्री डॉ.संजय

लखनऊ। कमलेश बिंद ने कोई अपराध किया था,तो उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत सजा मिलनी चाहिए थी। क्योंकि विनीत राय...
उत्तर प्रदेश 
मैं गाजीपुर पुलिस की इस कार्रवाई से पूर्णतया असंतुष्ट हूं:मंत्री डॉ.संजय

सावधान! एक्सप्रेस वे पर चढ़ने से पहले जांच-परख कर लें अनफिट बसें

परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन बोले, नौ, 10 व 11 जून को चलेगा प्रदेश व्यापी प्रवर्तन अभियान
उत्तर प्रदेश 
सावधान! एक्सप्रेस वे पर चढ़ने से पहले जांच-परख कर लें अनफिट बसें

अपनी कमजोरियों दूर कर खुद में जागृत करें प्रकाश: साध्वी ऋतु भारती

—साध्वियों ने सिखाए मेडिकल छात्रों को मानवीय दृष्टिकोण और नैतिकता के गुर
उत्तर प्रदेश 
अपनी कमजोरियों दूर कर खुद में जागृत करें प्रकाश: साध्वी ऋतु भारती

सीनेट परीक्षा में उमड़ी भीड़, राजधानी सहित 20 जिलों के 307 केंद्रों पर हुई परीक्षा

लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से बीएससी और एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शनिवार को...
उत्तर प्रदेश 
सीनेट परीक्षा में उमड़ी भीड़, राजधानी सहित 20 जिलों के 307 केंद्रों पर हुई परीक्षा

केजीएमयू के दीक्षांत समारोह 13 जुलाई को

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू का 2026 का दीक्षांत समारोह 13 जुलाई को अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में...