इंदौर : सांवरिया सेठ जा रहे दोस्तों की पलटी कार, युवक की मौत, सात घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इंदौर । मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के इंदौर-नाराखेड़ा मार्ग पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सांवरिया सेठ के दर्शन करने जा रहे आठ दोस्तों की कार नाराखेड़ा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस हादसे में एक 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार सात अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की नाजुक हालत है। जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी आठों दोस्त इंदौर के रहने वाले है।

छात्रवृत्ति योजना में 99.48 लाख की हेराफेरी का आरोप, सीबीआई ने छह लोगों पर दर्ज की एफआईआर ये खबर भी पढ़े : छात्रवृत्ति योजना में 99.48 लाख की हेराफेरी का आरोप, सीबीआई ने छह लोगों पर दर्ज की एफआईआर

इनमें से एक दोस्त का 25 तारीख को जन्मदिन था। जन्मदिन के इसी खास मौके को मनाने और भगवान के दर्शन करने के लिए सभी युवक शनिवार देर रात इंदौर से राजस्थान स्थित सांवरिया सेठ मंदिर के लिए रवाना हुए थे।

यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाराखेड़ा क्षेत्र के पास हुआ। बताया जा रहा है कि देर रात सड़क पर काफी अंधेरा था। इसी दौरान हाईवे पर एक मृत गाय पड़ी हुई थी और ठीक उसी के पास सड़क निर्माण का कार्य भी चल रहा था।

अंधेरे के कारण ड्राइवर को मृत गाय और निर्माण कार्य देर से दिखाई दिया, जिसके चलते उसने अचानक वाहन को साइड में लेने का प्रयास किया। तेज रफ्तार होने के कारण कार पर से नियंत्रण खो गया और वह पलट गई।

हादसे में ग्राम मांगलिया (लसुड़िया मोरी) निवासी 18 वर्षीय विशाल (पुत्र दिनेश परिहार) की मौके पर ही मौत हो गई। कार पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

इस दुर्घटना में कार में सवार अन्य सात दोस्त निलेश, पीयूष, चंदन, जीवन, ओम, आयुष और मिलन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने घायल निलेश और पीयूष की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक विशाल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भू-जल संरक्षण हेतु वाटरशेड में किया गया कृषक गोष्ठी एवं जन जागरूकता बैठक

प्रतापगढ़। प्रतापगढ भू-जल सप्ताह के अन्तर्गत भूमि संरक्षण इकाई द्वितीय द्वारा ग्राम पंचायत नरहरपुर विकास खण्ड-मंगरौरा में कृषक गोष्ठी एवं...
भू-जल संरक्षण हेतु वाटरशेड में किया गया कृषक गोष्ठी एवं जन जागरूकता बैठक

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ की पीस कमेटी की बैठक,

प्रतापगढ़। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस...
कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ की पीस कमेटी की बैठक,

केजीएमयू में अनियमितताओं का शिकार हो रहे मरीज

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, केजीएमयू की ओपीडी में रही व्यवस्थाएं सुधर नहीं पा रही है। तो वहीं दिव्यांगों,वृद्ध,सैनिकों और...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में अनियमितताओं का शिकार हो रहे मरीज

बलरामपुर अस्पताल में मारपीट वा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

— घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे : निदेशक डॉ.विवेक

राजेंद्र त्रिपाठी का हुआ निधन

लखनऊ। प्रयागराज के वरिष्ठ राजनेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी का निधन हो गया। 92 वर्ष की आयु में उनका...
उत्तर प्रदेश 
राजेंद्र त्रिपाठी का हुआ निधन

केजीएमयू में पहली स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी हुई

— निजी अस्पताल में इसका खर्च दस लाख आ सकता
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में पहली स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी हुई