कुएं में गिरी बहन को बचाने कूदा भाई, पानी में डूबने से दोनों की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां के ग्राम बागवान में सोमवार सुबह खेत पर बने एक कुएं में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई।

बहन का पैर फिसलने के बाद उसे डूबता देख भाई ने बिना सोचे-समझे कुएं में छलांग लगा दी थी, लेकिन गहरा पानी होने के कारण दोनों में से कोई भी बाहर नहीं आ सका।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ग्राम बागवान में रहने वाली 13 वर्षीय मुस्कान राजपूत घर के पास ही स्थित खेत पर बने एक कुएं पर नहाने गई थी। कुएं के चारों तरफ सुरक्षा के लिए कोई मुंडेर (बाउंड्रीवॉल) नहीं बनी हुई थी। नहाने के दौरान अचानक मुस्कान का पैर फिसल गया और वह सीधे गहरे पानी में जा गिरी।

मुस्कान को कुएं के भीतर डूबते देख पास ही खड़ा उसका 15 वर्षीय सगा भाई सत्यजीत राजपूत अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत कुएं में कूद गया। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों ने बताया कि सत्यजीत ने पानी के भीतर अपनी छोटी बहन को पकड़ने और उसे सुरक्षित बाहर निकालने की बेहद कोशिश की।

पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान ये खबर भी पढ़े : पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

लेकिन कुएं में पानी का स्तर बहुत अधिक होने और गहराई ज्यादा होने के कारण सत्यजीत खुद को संभाल नहीं पाया। कुछ ही पलों में दोनों भाई-बहन गहरे पानी में समा गए।

इस हादसे की खबर परिवार को तब लगी जब दोनों का बड़ा भाई निरंजन राजपूत किसी काम से कुएं के पास पहुंचा। उसने यहां पानी में भाई-बहन के शव उतराते देखे और तुरंत चीख-पुकार मचाकर आसपास के ग्रामीणों और परिजनों को आवाज दी।

शोर सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए कुएं में उतरकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला और तुरंत लवकुश नगर अस्पताल लेकर भागे। हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों मासूमों को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। लवकुश नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शादी के बंधन में बंधे आकांक्षा रंजन कपूर-शरण शर्मा

आकांक्षा रंजन कपूर : आलिया भट्ट की सहेली और अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर भी अब शर्माजी की दुल्हन बन चुकी...
मनोरंजन 
शादी के बंधन में बंधे आकांक्षा रंजन कपूर-शरण शर्मा

आज का राशिफल 12 जुलाई 2026  : किस को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

मेष   दिन आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आने वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 12 जुलाई 2026  : किस को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

‘मेटा’ ने वापस लिया इंस्टाग्राम फोटोज से Ai इमेज बनाने वाला फीचर

नई दिल्ली। फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरंट कंपनी मेटा ने दुनियाभर में भारी विरोध के बाद अपने नए और विवादित...
टेक-मित्र 
‘मेटा’ ने वापस लिया इंस्टाग्राम फोटोज से Ai इमेज बनाने वाला फीचर

मौसम 12 जुलाई: आज 18 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट जारी

नई दिल्ली। मौसम 12 जुलाई 2026: देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और कई इलाकों में लगातार...
राष्ट्रीय 
मौसम 12 जुलाई: आज 18 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट जारी

मप्र में 1160 करोड़ का चावल घोटाला, 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, चार गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 1,160 करोड़ रुपये के फोर्टिफाइड चावल घोटाले का खुलासा होने के बाद पुलिस...
मध्य प्रदेश 
मप्र में 1160 करोड़ का चावल घोटाला, 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, चार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

कटघर पुल से युवक-युवती ने हाथ पकड़कर रामगंगा नदी में छलांग लगाई। युवक की पहचान तुषार के रूप में, युवती...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

नौतन हथियागढ़ हत्याकांड के पीड़ित परिवार को सपा की ओर से आर्थिक सहायता। पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने एक लाख...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

16 बारातघर व स्विमिंग पूल को अंतिम नोटिस, 2.20 करोड़ रुपये बकाया, जानिए किन-किन बारातघरों को भेजा गया नोटिस 

   बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं ने शहर में संचालित 16 बारातघरों एवं एक स्विमिंग पूल संचालक को बकाया जमा कराने...
उत्तर प्रदेश 
16 बारातघर व स्विमिंग पूल को अंतिम नोटिस, 2.20 करोड़ रुपये बकाया, जानिए किन-किन बारातघरों को भेजा गया नोटिस