आज कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, आगरा-मुंबई हाईवे पर 7 जगह चक्काजाम, किसानों के मुद्दों पर घेराव

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

भाेपाल । मध्य प्रदेश में किसानों के मुद्दों को लेकर आज (गुरुवार काे) कांग्रेस बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस ने आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग ( एनएच-3) पर सात प्रमुख स्थानों पर चक्काजाम का ऐलान किया है। आंदोलन की शुरुआत सुबह 10:30 बजे इंदौर के पिगडंबर क्षेत्र से होगी, जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस का दावा है कि यह आंदोलन किसानों के समर्थन में “किसान सत्याग्रह” के रूप में किया जा रहा है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि सरकार गेहूं खरीदी, समर्थन मूल्य और भावांतर योजना को लेकर किसानों से वादाखिलाफी कर रही है।

कांग्रेस ने कहा- सरकार कर रही अन्याय
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार ने किसानों को गेहूं पर 2700 रुपए प्रति क्विंटल देने का वादा किया था, लेकिन वास्तविक खरीदी 2625 रुपए प्रति क्विंटल पर की जा रही है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीमित खरीदी के कारण बड़ी मात्रा में गेहूं किसानों के पास ही बचा हुआ है और उन्हें उचित दाम नहीं मिल पा रहे। पटवारी ने कहा कि धान खरीदी, खाद संकट और कृषि उपकरणों से जुड़े मामलों में भी सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस “सड़क से लेकर जेल तक” आंदोलन करेगी।

एबी रोड पर महाजाम की तैयारी
इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने बताया कि आंदोलन प्रदेशव्यापी होगा और बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि किसानों में सरकार के खिलाफ भारी नाराजगी है और वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कई जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों को पीले चावल बांटकर आंदोलन में शामिल होने का न्योता दिया है। पार्टी का दावा है कि आंदोलन लगभग 747 किलोमीटर क्षेत्र में प्रभाव डालेगा।

इन 7 स्थानों पर होगा चक्काजाम
मुरैना- मुरैना, भिंड,ग्वालियर - ग्वालियर, दतियाशिवपुरी - शिवपुरी, श्योपुरगुना - गुना, अशोकनगरशाजापुर - शाजापुर, देवास, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, सीहोर, विदिशा, रायसेन,भोपालइंदौर - इंदौरखलघाट - धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ

कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद
मुरैना में कमलेश्वर पटेल, डॉ. गोविंद सिंह और हेमंत कटारे
ग्वालियर में राज्यसभा सांसद अशोक सिंह
शिवपुरी में के.पी. सिंहगुना में जयवर्धन सिंह
शाजापुर में हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और संजय दत्त
इंदौर में जीतू पटवारी और उषा नायडू
खलघाट में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, बाला बच्चन और सचिन यादव मौजूद रहेंगे।

पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
कांग्रेस के चक्काजाम को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर आवागमन करने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। चार पहिया वाहनों को राऊ सर्कल, पीथमपुर, भंवरकुआ और विशालत चौराहा मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। वहीं भारी वाहनों को उज्जैन, बदनावर, लेबड़ और महेश्वर-कसरावद मार्ग से निकाला जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जाम प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

कांग्रेस का दावा- शांतिपूर्ण रहेगा आंदोलन
जीतू पटवारी ने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और इसका उद्देश्य आम जनता को परेशान करना नहीं, बल्कि सरकार तक किसानों की आवाज पहुंचाना है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गेहूं पर भावांतर योजना लागू करने और किसानों के नुकसान की भरपाई करने की मांग की।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

पुलिस की बड़ी सफलता: 13 गुमशुदा और अपहृत लोगों को किया सकुशल बरामद

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में गुमशुदा एवं अपहृत व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस की बड़ी सफलता: 13 गुमशुदा और अपहृत लोगों को किया सकुशल बरामद

महिषादल में बढ़ी राजनीतिक हलचल: पंचायत समिति अध्यक्ष के इस्तीफे से सियासी अटकलें तेज

पूर्व मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद स्थानीय निकायों में इस्तीफों का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम...
पश्चिम बंगाल 
महिषादल में बढ़ी राजनीतिक हलचल: पंचायत समिति अध्यक्ष के इस्तीफे से सियासी अटकलें तेज

मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

लखनऊ। मोहर्रम-2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले ताजिया जुलूसों, मजलिसों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

MP दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु: ओंकारेश्वर, जबलपुर और कूनो नेशनल पार्क के कार्यक्रमों में होंगी शामिल

खण्डवा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय पर आ रही हैं। वे अपने प्रवास के पहले दिन...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
MP दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु: ओंकारेश्वर, जबलपुर और कूनो नेशनल पार्क के कार्यक्रमों में होंगी शामिल

उत्तर प्रदेश

पुलिस की बड़ी सफलता: 13 गुमशुदा और अपहृत लोगों को किया सकुशल बरामद

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में गुमशुदा एवं अपहृत व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस की बड़ी सफलता: 13 गुमशुदा और अपहृत लोगों को किया सकुशल बरामद

मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

लखनऊ। मोहर्रम-2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले ताजिया जुलूसों, मजलिसों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

महिला से छेड़छाड़, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। बक्शी का तालाब (बीकेटी) थाना पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, मारपीट, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के गंभीर मामले...
उत्तर प्रदेश 
महिला से छेड़छाड़, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार