एम.एस.एम.ई. प्रोत्साहन योजना के तहत 20 प्रकरणों को मिली स्वीकृति

उद्योगों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान : कलेक्टर मिश्रा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

भोपाल । मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों के समग्र विकास तथा उद्यमियों की आर्थिक उन्नति के लिए जिला प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उद्योगों के सुचारू संचालन में आने वाली समस्याओं और बाधाओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

कलेक्टर मिश्रा मंगलवार को गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड, एम.एस.एम.ई. प्रोत्साहन योजना अंतर्गत जिला स्तरीय सहायता समिति एवं जिला निर्यात समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक में कलेक्टर ने उद्यमियों से संवाद करते हुए कौशल उन्नयन की दिशा में अभिनव पहल का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि उद्योगपति अपनी आवश्यकता के अनुरूप कौशल विकास पाठ्यक्रम तैयार करें। प्रशासन इन पाठ्यक्रमों के आधार पर आईटीआई महाविद्यालयों के साथ “फ्लेक्सी एमओयू” के माध्यम से उद्योगों को प्रशिक्षित एवं कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराने की व्यवस्था करेगा। उन्होंने उद्यमियों से अपनी विस्तृत कार्ययोजना साझा करने तथा वर्तमान उद्योगों एवं नवीन तकनीक के मध्य मौजूद “टेक्नोलॉजी गैप” को चिन्हित करने का आग्रह किया, जिससे प्रशासन इस दिशा में परिणाममूलक कार्य कर सके।

बैठक में एम.एस.एम.ई. प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्राप्त 23 आवेदनों की समीक्षा की गई, जिनमें से 20 पात्र प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई। योजना के तहत उद्यमियों को पूंजीगत निवेश पर 40 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किए जाने का प्रावधान है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने नगर निगम को गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही एमपीआईडीसी अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्रों में निर्यात सेल की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल सके।

बैठक में गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, बगरोदा एवं आचारपुरा इंडस्ट्री एसोसिएशन तथा लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान व्यावसायिक अतिक्रमण, सुरक्षा व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी, नगर वाहन सेवा की उपलब्धता तथा फायर स्टेशन की स्थापना जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

कलेक्टर मिश्रा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सत्येंद्र कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक आलोक चक्रवर्ती सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

नेपाल: प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संभाला आर्थिक मोर्चा, 100 दिन बाद निजी क्षेत्र से पहली बड़ी बैठक

काठमांडू: नेपाल सरकार का नेतृत्व संभालने के 100 दिन बाद प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने पहली बार निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संभाला आर्थिक मोर्चा, 100 दिन बाद निजी क्षेत्र से पहली बड़ी बैठक

गुवाहाटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 किलो से ज्यादा गांजा बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी। गुवाहाटी के हाथीगांव थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अरुणोदय पथ स्थित मिनी ताजमहल के पास छापेमारी...
राष्ट्रीय 
गुवाहाटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 किलो से ज्यादा गांजा बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तार

17 वर्षीय बालिका की आत्महत्या के बाद 'आई सी मार्ट' सील, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक...
छत्तीसगढ़ 
17 वर्षीय बालिका की आत्महत्या के बाद 'आई सी मार्ट' सील, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ देवसन कैटेलिस्ट का आईपीओ, खुलने के कुछ देर बाद ही हुआ फुली सब्सक्राइब

नई दिल्ली। औद्योगिक इस्तेमाल के लिए कैटेलिस्ट और सेरेमिक बॉल का उत्पादन करने वाली कंपनी देवसन कैटेलिस्ट का 42.34 करोड़...
कारोबार 
सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ देवसन कैटेलिस्ट का आईपीओ, खुलने के कुछ देर बाद ही हुआ फुली सब्सक्राइब

घरेलू सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में मामूली तेजी

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में कमजोरी का रुख बना हुआ...
कारोबार 
 घरेलू सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में मामूली तेजी

उत्तर प्रदेश

दिल्ली के रोहिणी में चारमंजिला इमारत गिरी, तीन की मौत, मलबे से मजदूर को जिंदा निकाला

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में बुधवार शाम एक नवनिर्मित चारमंजिला (ग्राउंड प्लस) इमारत अचानक भरभराकर गिर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दिल्ली के रोहिणी में चारमंजिला इमारत गिरी, तीन की मौत, मलबे से मजदूर को जिंदा निकाला

बारिश बनी किसानों के चेहरे की मुस्कान! औरैया में शुरू हुई धान की रोपाई, खेतों में लौटी रौनक

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में हुई अच्छी बारिश के बाद किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश बनी किसानों के चेहरे की मुस्कान! औरैया में शुरू हुई धान की रोपाई, खेतों में लौटी रौनक

बिहार के युवक को गंगा नदी में डूबते हुए एनडीआरएफ ने बचाया

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरुवार की सुबह गंगा नदी के किनारे दांडी घाट पर बिहार के नालंदा से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिहार के युवक को गंगा नदी में डूबते हुए एनडीआरएफ ने बचाया

UPI से गलत खाते में चले गए ₹25 हजार, साइबर सेल ने वापस दिलाई पूरी रकम; पीड़ित ने ली राहत की सांस

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में ड्रमण्डगंज थाना की साइबर सेल टीम ने यूपीआई के माध्यम से गलती से दूसरे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
UPI से गलत खाते में चले गए ₹25 हजार, साइबर सेल ने वापस दिलाई पूरी रकम; पीड़ित ने ली राहत की सांस