10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धाओं में देशभर के निशानेबाजों ने दिखाया दम

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य शूटिंग अकादमी में आयोजित “24वीं कुमार सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप (राइफल इवेंट्स)” के अंतर्गत शनिवार को 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम सीनियर, जूनियर एवं यूथ वर्ग की स्पर्धाओं का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम सीनियर वर्ग में राजस्थान की जोड़ी ने जीता स्वर्ण

प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम सीनियर स्पर्धा में राजस्थान के दिव्यांश एस पंवार एवं मनीषा की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 503.6 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रेलवे की अर्जुन बाबूता एवं सोनम उत्तम की टीम ने 502.5 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि पश्चिम बंगाल के अभिनव शॉ एवं इस्मिता की जोड़ी ने 438.3 अंक अर्जित कर कांस्य पदक प्राप्त किया।

जूनियर वर्ग में हरियाणा का दबदबा

वहीं, 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम जूनियर स्पर्धा में हरियाणा की अमीरा एवं रोहित कन्यन की जोड़ी ने 501.9 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पश्चिम बंगाल के अभिनव शॉ एवं स्वास्तिका ने 501.0 अंक के साथ रजत पदक प्राप्त किया। महाराष्ट्र की अवनी राठौड़ एवं प्रीतम केंद्रे की टीम ने 432.8 अंक अर्जित कर कांस्य पदक हासिल किया।

यूथ वर्ग में महाराष्ट्र की जोड़ी रही अव्वल
10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम यूथ वर्ग में महाराष्ट्र की शाम्भवी एवं वेदांत वाघमारे की जोड़ी ने 496.6 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उत्तरप्रदेश के अंश डबास एवं कोपल ने 496.1 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि पश्चिम बंगाल के स्वास्तिका एवं अभिनव शॉ ने 434.7 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीता।

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों, रेलवे, सेना एवं अन्य संस्थानों के खिलाड़ियों ने सहभागिता करते हुए उच्च स्तरीय प्रदर्शन किया। यह आयोजन युवाओं में शूटिंग खेल के प्रति रुचि, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

15 मई तक आयोजित होंगी विभिन्न स्पर्धाएँ
उल्लेखनीय है कि यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 03 मई 2026 से 15 मई 2026 तक म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी, भोपाल में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के अंतर्गत आगामी दिनों में विभिन्न राइफल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।

खेल मंत्री सारंग ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएँमप्र के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएँ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। सारंग ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश में खेल अधोसंरचना एवं अकादमियों के माध्यम से देश को भविष्य के श्रेष्ठ खिलाड़ी मिलते रहेंगे।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

कतर की रास लाफ़्फ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में धमाका: 54 घायल, 18 लापता

इस्तांबुल। कतर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र रास लाफ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में सोमवार सुबह एक फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
कतर की रास लाफ़्फ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में धमाका: 54 घायल, 18 लापता

शिमला: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, चिट्टा इंजेक्शन के ओवरडोज का शक, केस दर्ज

शिमला। एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद चिट्टे के सेवन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए...
हिमाचल 
शिमला: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, चिट्टा इंजेक्शन के ओवरडोज का शक, केस दर्ज

शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी के साथ निवेशकों का भरोसा कायम

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार...
कारोबार 
शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी के साथ निवेशकों का भरोसा कायम

हिमाचल: दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने डंडे से पीटकर की मां की हत्या

शिमला। एक बेटे पर अपनी ही मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। पारिवारिक विवाद के...
हिमाचल 
हिमाचल: दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने डंडे से पीटकर की मां की हत्या

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में मामूली गिरावट, देशभर की कीमतों में नरमी का रुख

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में मामूली गिरावट, देशभर की कीमतों में नरमी का रुख

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर, एक साथी फरार

लखनऊ । बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला सवा लाख रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर, एक साथी फरार

पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित पूरामुफ्ती क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत निकली हत्या

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से यह मामला मंडावर थाना क्षेत्र के सीमला खुर्द गांव की नई बस्ती का...
उत्तर प्रदेश 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत निकली हत्या

12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य योगाभ्यास

लखनऊ। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य योगाभ्यास