युवती से डेढ़ करोड़ की ठगी, अश्लील वीडियो से पांच साल किया ब्लैकमेल, 4 गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती को प्रेमजाल में फंसाने, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर करीब एक करोड़ 30 लाख रुपये की ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने मामले में आदित्य सिंह तोमर, आयुषी चौहान, आकाश चौहान और आर्यन सोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम से खरीदे गए सोने-चांदी के जेवर, थार रॉक्स कार, स्कूटी, मोबाइल, लैपटॉप और नकदी बरामद की गई है।

अशोकनगर के पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने रविवार को एक पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पीड़ित ने परिजनों और समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और ठगी की शिकायत की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रवि प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि करीब पांच साल पहले, जब पीड़िता नाबालिग थी और कक्षा 12वीं में पढ़ रही थी, तब उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर आरोपी आदित्य सिंह तोमर नाम युवक से हुई।

राहुल गांधी को-हाई कोर्ट से राहत नहीं, एमपी-एमएलए कोर्ट की ऑर्डर शीट तलब  ये खबर भी पढ़े : राहुल गांधी को-हाई कोर्ट से राहत नहीं, एमपी-एमएलए कोर्ट की ऑर्डर शीट तलब 

आरोपी ने प्रेम संबंध बनाकर शादी और सुनहरे भविष्य का सपना दिखाया। इसके बाद वह युवती को अपने साथी आर्यन सोनी के स्टूडियो बुलाने लगा।

उज्जैनः केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने की ऊर्जा विभाग, स्वच्छ भारत मिशन और सिंहस्थ : 2028 की तैयारियों की समीक्षा ये खबर भी पढ़े : उज्जैनः केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने की ऊर्जा विभाग, स्वच्छ भारत मिशन और सिंहस्थ : 2028 की तैयारियों की समीक्षा

आर्यन सोनी इंद्रा पार्क क्षेत्र में “आर्यन टैटू स्टूडियो” संचालित करता है। यहीं पर आरोपियों ने चोरी-छिपे युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। बाद में इन्हीं फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी गई।

आरोपी आदित्य सिंह तोमर ने युवती की इच्छा के विरुद्ध कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पिता की मौत के बाद आरोपी ने 5 लाख रुपए की मांग की, जिस पर डर और बदनामी के चलते पीड़िता ने करीब 2 लाख रुपए नकद दे दिए।

जबलपुर से कूनो तक राष्ट्रपति मुर्मु का व्यस्त कार्यक्रम, योग दिवस समारोह में रहेंगी मुख्य अतिथि ये खबर भी पढ़े : जबलपुर से कूनो तक राष्ट्रपति मुर्मु का व्यस्त कार्यक्रम, योग दिवस समारोह में रहेंगी मुख्य अतिथि

जब ब्लैकमेलिंग लगातार बढ़ने लगी तो पीड़िता ने अपनी परिचित आयुषी चौहान से मदद मांगी। आयुषी खुद को एस्ट्रोलॉजर बताती थी और ग्रह-नक्षत्र व भविष्यवाणी के नाम पर लोगों को प्रभावित करती थी।

उसने पीड़िता को डराया कि उसके जीवन में बड़ी अनहोनी होने वाली है और वह अपने पति आकाश चौहान के साथ उसकी मदद कर सकती है।

आयुषी चौहान ने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि वह पुलिस अधिकारियों को जानती है और फोटो-वीडियो डिलीट करवा देगी। इसके एवज में पहले डेढ़ लाख रुपए लिए गए।

इसके बाद जनवरी 2025 में पीड़िता को अलग-अलग नंबरों से फोन आने लगे। कॉल करने वाले खुद को पुलिस इंस्पेक्टर और क्राइम ब्रांच अधिकारी बताते थे।

आरोपी गालियां देकर जेल भेजने, झूठे केस में फंसाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। डर के माहौल में पीड़िता से 10 लाख, फिर 25-25 लाख रुपये की कई किश्तों में उगाही की गई। दीपावली से पहले एक आरोपी ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का वरिष्ठ अधिकारी बताकर 60 लाख रुपये की मांग की।

आयुषी चौहान ने पीड़िता को यह कहकर डराया कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। इसके बाद 15 अक्टूबर 2025 को पीड़िता को गोल्ड फाइनेंस कंपनी ले जाया गया, जहां करीब 450 ग्राम सोने के आभूषण गिरवी रखकर लगभग 35 लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया गया।

यह रकम आयुषी चौहान के खाते में जमा कराई गई। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ठगी की रकम से ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहे थे। महंगी गाड़ियां, ब्रांडेड कपड़े और लग्जरी लाइफस्टाइल उनके शौक में शामिल थी।

आयुषी चौहान खुद को तांत्रिक और एस्ट्रोलॉजर बताकर लोगों में प्रभाव जमाती थी और ठगी की रकम का कुछ हिस्सा दान-पुण्य में खर्च करती थी, ताकि किसी को उस पर शक न हो।

कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार को तकनीकी साक्ष्य, बैंक खातों और पूछताछ के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब अन्य सहयोगियों और वित्तीय लेनदेन की जांच में जुटी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान, उप निरीक्षक मसीह खान, सहायक उप निरीक्षक विनोद तिवारी, प्रधान आरक्षक नवल किशोर शर्मा, आरक्षक रविंद्र और आरक्षक हरिमोहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया से क्षेत्राधिकारी पुनीत मिश्रा ने बताया कि 19 जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे...
उत्तर प्रदेश 
औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश

जबलपुर से कूनो तक राष्ट्रपति मुर्मु का व्यस्त कार्यक्रम, योग दिवस समारोह में रहेंगी मुख्य अतिथि

जबलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज (शनिवार) शाम मध्य प्रदेश प्रवास पर जबलपुर आएंगी। वे यहां रविवार, 21 जून को विश्व...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
जबलपुर से कूनो तक राष्ट्रपति मुर्मु का व्यस्त कार्यक्रम, योग दिवस समारोह में रहेंगी मुख्य अतिथि

फीफा विश्व कप 2026 : अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर अंतिम-32 में बनाई जगह

सिएटल। सह-मेजबान अमेरिका ने फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-डी मुकाबले में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर लगातार...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026 : अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर अंतिम-32 में बनाई जगह

फीफा विश्व कप 2026 : मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 1-0 से हराया

फॉक्सबोरो। फीफा विश्व कप 2026 में मोरक्को ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को स्कॉटलैंड को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026 : मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 1-0 से हराया

दोहा डायमंड लीग 2026 में चौथे स्थान पर रहे नीरज, राष्ट्रमंडल खेलों के लिए किया क्वालिफाई

दोहा। भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने लगभग आठ महीने बाद प्रतियोगी वापसी करते हुए शुक्रवार रात दोहा डायमंड...
खेल 
दोहा डायमंड लीग 2026 में चौथे स्थान पर रहे नीरज, राष्ट्रमंडल खेलों के लिए किया क्वालिफाई

उत्तर प्रदेश

औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया से क्षेत्राधिकारी पुनीत मिश्रा ने बताया कि 19 जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे...
उत्तर प्रदेश 
औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश

गेल के सीएनजी पंप पर भीषण आग, मचा हड़कंप

वाराणसी।वाराणसी में फूलपुर थाना क्षेत्र में करखियाव स्थित गेल के सीएनजी पंप पर शुक्रवार की देर रात्रि एक वाहन में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गेल के सीएनजी पंप पर भीषण आग, मचा हड़कंप

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले- इंदौर का स्वच्छता मॉडल देशभर में करेंगे लागू

उज्जैन। केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इंदौर के स्वच्छता मॉडल को देश भर लागू करने...
राज्य  उत्तर प्रदेश  मध्य प्रदेश 
केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले- इंदौर का स्वच्छता मॉडल देशभर में करेंगे लागू

पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। नगर के मोहल्ला नादिरशाह निवासी पशु व्यापारी सरताज कुरैशी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा