बड़ा फैसला, हर स्नातक पाठ्यक्रम में शहीदों की पत्नी एवं बच्चों के लिए सीट रहेगी आरक्षित

उच्च शिक्षा विभाग ने समस्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को जारी किए निर्देश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने शहीदों के परिजनों के हित में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के परिपालन में उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में पुलिस, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) में शहीद होने वाले कर्मियों की विधवाओं तथा उनके आश्रित बच्चों के लिए एक अतिरिक्त सीट आरक्षित की है।

इस संबंध में उच्च शिक्षा आयुक्त प्रबल सिपाहा ने शनिवार को सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

विभागीय निर्देशानुसार प्रत्येक स्नातक पाठ्यक्रम में स्वीकृत सीटों के अतिरिक्त एक सुपरन्यूमेरेरी (अतिरिक्त) सीट निर्धारित की गई है, इससे नियमित सीटों की संख्या प्रभावित नहीं होगी।

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार तेज, आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार तेज, आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

इस आरक्षण का लाभ केवल पात्र अभ्यर्थियों को सक्षम प्राधिकारी(गृह विभाग अथवा संबंधित विभाग) द्वारा जारी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने पर मिलेगा। पात्र अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर पृथक श्रेणी के अंतर्गत आवेदन करना होगा।

उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों और सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को लिखे पत्र में कहा है कि प्रवेश मार्गदर्शिका 2026-27 में एक अतिरिक्त सीट का आरक्षण करना अनिवार्य है।

यह अतिरिक्त सीट प्रदेश के सभी स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में आरक्षित रखी जाएगी। इसमें पुलिस, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) के शहीदों की विधवा और उनके आश्रित बच्चों के लिए रिजर्वेशन दिया जाएगा।

उच्च शिक्षा आयुक्त ने कहा है कि हर स्नातक पाठ्यक्रम में स्वीकृत सीट के अलावा एक सीट सुपर न्यूमेरेरी सीट बनाई गई है। यह सीट नियमित सीट्स की संख्या को प्रभावित नहीं करेगी यानी प्रवेश के लिए जितनी सीट्स पहले से तय हैं उनकी संख्या में कोई कमी नहीं होगी।

उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन ने कहा है कि यह निर्णय शहीद कर्मियों के परिवारों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार का संवेदनशील एवं सराहनीय कदम साबित होगा।

ये होंगे इस अतिरिक्त सीट के लिए पात्र
उच्च शिक्षा विभाग ने कहा कि जो अतिरिक्त सीट तय की गई है उसमें केवल ऐसे उम्मीदवार पात्र होंगे जो पुलिस, होमगार्ड या नागरिक सुरक्षा के शहीद की विधवा या उनके आश्रित पुत्र या पुत्री होंगे।

इसके लिए सक्षम प्राधिकारी घोषित किए गए गृह विभाग या अन्य संबंधित विभाग द्वारा जारी आश्रित होने का प्रमाण पत्र और अन्य सामान्य प्रवेश संबंधी दस्तावेज लिए जाएंगे।

ऐसे उम्मीदवार को ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर अलग कैटेगरी या विकल्प के माध्यम से आवेदन करना होगा। हर पाठ्यक्रम में अधिकतम एक अतिरिक्त सीट ही इसके लिए दी जा सकेगी।

यदि एक से अधिक पात्र अभ्यर्थी हैं तो मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। यदि किसी पाठ्यक्रम में पात्र उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होता है तो सीट रिक्त रखी जाएगी। यह सीट किसी अन्य श्रेणी या अभ्यर्थी को आवंटित नहीं की जाएगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शादी के बंधन में बंधे आकांक्षा रंजन कपूर-शरण शर्मा

आकांक्षा रंजन कपूर : आलिया भट्ट की सहेली और अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर भी अब शर्माजी की दुल्हन बन चुकी...
मनोरंजन 
शादी के बंधन में बंधे आकांक्षा रंजन कपूर-शरण शर्मा

आज का राशिफल 12 जुलाई 2026  : किस को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

मेष   दिन आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आने वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 12 जुलाई 2026  : किस को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

‘मेटा’ ने वापस लिया इंस्टाग्राम फोटोज से Ai इमेज बनाने वाला फीचर

नई दिल्ली। फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरंट कंपनी मेटा ने दुनियाभर में भारी विरोध के बाद अपने नए और विवादित...
टेक-मित्र 
‘मेटा’ ने वापस लिया इंस्टाग्राम फोटोज से Ai इमेज बनाने वाला फीचर

मौसम 12 जुलाई: आज 18 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट जारी

नई दिल्ली। मौसम 12 जुलाई 2026: देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और कई इलाकों में लगातार...
राष्ट्रीय 
मौसम 12 जुलाई: आज 18 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट जारी

मप्र में 1160 करोड़ का चावल घोटाला, 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, चार गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 1,160 करोड़ रुपये के फोर्टिफाइड चावल घोटाले का खुलासा होने के बाद पुलिस...
मध्य प्रदेश 
मप्र में 1160 करोड़ का चावल घोटाला, 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, चार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

कटघर पुल से युवक-युवती ने हाथ पकड़कर रामगंगा नदी में छलांग लगाई। युवक की पहचान तुषार के रूप में, युवती...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना', युवक-युवती ने रामगंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

नौतन हथियागढ़ हत्याकांड के पीड़ित परिवार को सपा की ओर से आर्थिक सहायता। पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने एक लाख...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

16 बारातघर व स्विमिंग पूल को अंतिम नोटिस, 2.20 करोड़ रुपये बकाया, जानिए किन-किन बारातघरों को भेजा गया नोटिस 

   बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं ने शहर में संचालित 16 बारातघरों एवं एक स्विमिंग पूल संचालक को बकाया जमा कराने...
उत्तर प्रदेश 
16 बारातघर व स्विमिंग पूल को अंतिम नोटिस, 2.20 करोड़ रुपये बकाया, जानिए किन-किन बारातघरों को भेजा गया नोटिस