धार हादसाः तीन गांवों में हुआ 16 लोगों का अंतिम संस्कार, आर्थिक सहायता का ऐलान

पिकअप पलटने से हुई थी सभी की मौत, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया हादसे पर दुख

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के धार जिले में में इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 16 लोगों का गुरुवार को सुबह अलग-अलग श्मशाम घाटों पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इनमें नौ मृतक नयापुरा, 5 सेमलीपुरा और दो रामपुरा के निवासी थे। हादसे के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों गांवों में मातम छाया हुआ है।

धार जिले में इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिकलिया फाटा के पास बुधवार रात मजदूरों से भरा एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन टायर फटने के कारण अनियंत्रित हो गया और तीन-चार पलटी खाते हुए डिवाइडर को पार कर स्कॉर्पियो से टकरा गया था।

मप्रः मुख्यमंत्री आज इंदौर में माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का करेंगे शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : मप्रः मुख्यमंत्री आज इंदौर में माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का करेंगे शुभारंभ

इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें छह बच्चे भी शामिल हैं। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।

पुलिस के अनुसार, पिकअप वाहन में 46 मजदूर सवार थे। वाहन करीब 100 किलोमीटर की रफ्तार में था। इसी दौरान टायर फटने से यह हादसा हो गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत कार्य शुरू किया और दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को धार के जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

इंदौर कमिश्नर सुदाम खाड़े ने बताया कि पिकअप वाहन में करीब 46 लोग सवार थे। घायलों के इलाज को लेकर प्रशासन ने व्यवस्था की है। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

करीब 15 घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। वहीं, छह अन्य का उपचार निजी अस्पतालों में जारी है। धार के पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि पिकअप वाहन तेज रफ्तार में था।

चालक के नियंत्रण छूटने से वाहन तीन-चार बार पलटा। इसी दौरान सड़क के दूसरी तरफ जाकर स्कॉर्पियो से टकरा गया। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में तनु (9 वर्ष) पुत्री उमेश निवासी नयापुरा धार, अंगूरी बाई (35) पत्नी भूरिया निवासी सेमलीपुरा धार, मैना बाई (45) पत्नी कृष्णा निवासी पटेलपुरा धार, सुमित (14) पुत्र नानूनाम निवासी नयापुरा धार, किरण (9) पुत्री दिनेश निवासी सेमलीपुरा धार, भूरी बाई (35) पत्नी सुंदर निवासी सेमलीपुरा धार, रंजना (25) पुत्री मनीष निवासी सेमलीपुरा धार.

आयुष (14) पुत्र राजेन्द्र निवासी नयापुरा धार, गोकुल (15) पुत्र कैलाश निवासी नयापुरा धार, सुनीता (42) पत्नी नारायण निवासी नयापुरा धार, कांता (45) पत्नी उदयसिंह निवासी सेमलीपुरा, रिंकू (19) पुत्र कंवर लाल निवासी नयापुरा धार.

रंजना (22) पुत्री रामसिंह निवासी नयापुरा धार, सावित्री बाई (30) फत्नी सुभाष निवासी धार, संगीता (35) पत्नी पप्पू निवासी नयापुरा धार और प्रिया पत्नी विष्णु निवासी रामपुरा धार शामिल हैं।

गुरुवार सुबह सभी मृतकों का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया और सभी मृतकों के शव परिजनों के साथ उनके गांव रवाना किए गए।

सिविल सर्जन सर्जन डॉ मुकुंद बर्मन ने बताया कि 16 लोगों का पोस्टमार्टम किया गया है। लगभग 15 लोगों को अन्य चिकित्सालय में रेफर किया गया है वहीं शेष का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजन को 2-2 लाख की सहायता
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने बुधवार देर रात एक्स पर कहा कि मध्य प्रदेश के धार जिले में हुई दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपये की सहायता का ऐलान किया
वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार हादसे के प्रभावितों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चिकलिया फाटा के पास हुआ सड़क हादसा हृदय विदारक है।

मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं। मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

इंदौर संभागायुक्त और आईजी को उपचार व्यवस्था के लिए धार जाने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का उपचार नि:शुल्क किया जाएगा। ईश्वर दिवंगतों को शांति व शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजगढ़ः दो लाख और कार की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति-ससुर पर दहेज एक्ट का केस दर्ज

ब्यावरा थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया। पति और ससुर पर दो लाख रुपये व कार...
मध्य प्रदेश 
राजगढ़ः दो लाख और कार की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति-ससुर पर दहेज एक्ट का केस दर्ज

रायपुर: प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर की बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

धरसीवां थाना क्षेत्र के कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में हादसा। खेलते-खेलते बावड़ी में गिरने से 7 वर्षीय साक्षी...
छत्तीसगढ़ 
रायपुर: प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर की बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

मीरजापुर: लापता युवक का गंगा किनारे मिला कंकाल, चांदी के दांत और कपड़ों से हुई पहचान

गहिया घाट पर मिला नर कंकाल। कपड़ों और चांदी चढ़े दांत से हुई शिवम यादव की पहचान। 30 जून से...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: लापता युवक का गंगा किनारे मिला कंकाल, चांदी के दांत और कपड़ों से हुई पहचान

उत्तर प्रदेश

मीरजापुर: लापता युवक का गंगा किनारे मिला कंकाल, चांदी के दांत और कपड़ों से हुई पहचान

गहिया घाट पर मिला नर कंकाल। कपड़ों और चांदी चढ़े दांत से हुई शिवम यादव की पहचान। 30 जून से...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: लापता युवक का गंगा किनारे मिला कंकाल, चांदी के दांत और कपड़ों से हुई पहचान

61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन

61.38 करोड़ रुपये की लागत से सीवर एवं पेयजल परियोजना। 42.62 करोड़ रुपये सीवर और 18.76 करोड़ रुपये पेयजल व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन