क्रेशर खदान में नहाने गए 3 युवक डूबे, एक का शव बरामद, दो अब भी लापता

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुड़ा के पास शुक्रवार को एक क्रेशर खदान में नहाते समय 3 युवक डूब गए। इनमें से एक युवक का शब बरामद कर लिया गया है, जबकि दो का पता नहीं चल पाया है, उनकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम गुड़ा के पास स्थित क्रेशर खदान में शुक्रवार को सात दोस्त नहाने पहुंचे थे। मस्ती का माहौल तब मातम में बदल गया जब गहरे पानी का अंदाजा न होने के कारण तनीश कोरी (19 वर्ष) डूबने लगा।

उसे बचाने के लिए अभिषेक (20 वर्ष) आगे बढ़ा,और फिर उन दोनों की जान बचाने की कोशिश में तेजराम पटेल (20 वर्ष) भी पानी में उतर गया। देखते ही देखते तीनों युवक गहरे पानी में समा गए। अन्य दोस्तों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लगभग 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने एक युवक का शव बरामद कर लिया है।

दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा में मंथन, जांच समिति गठित ये खबर भी पढ़े : दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा में मंथन, जांच समिति गठित

मृतक की पहचान: अभिषेक उर्फ अध्धा (20 वर्ष), निवासी कैंट क्षेत्र के रूप में है। वहीं, लापता युवक: तनीश कोरी और तेजराम पटेल की तलाश जारी है। रात होने के बावजूद टॉर्च और विशेष उपकरणों की मदद से सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी शिवा वाल्मिकी ने बताया कि हादसा अचानक हुआ। उसने बताया कि "हम सब नहा रहे थे। तनीश डूबने लगा तो अभिषेक उसे बचाने गया।

तेजराम ने भी कोशिश की। आयुष भी उन्हें बचाने कूदा था, लेकिन डूबते हुए युवकों ने उसे पकड़ लिया था। हमने आयुष को अपनी पैंट की मदद से खींचकर बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक बाकी तीनों गहरे पानी में जा चुके थे।

हादसे की खबर मिलते ही तहसीलदार राहुल गौंड भी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार राहुल गौंड ने घोषणा की है कि मृतक के परिजनों को शासन की ओर से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों ने सरकार से की परीक्षा तत्काल रद्द करने की मांग

रांची। जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों का आंदोलन शनिवार को 15वें दिन भी जारी है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे...
राज्य  झारखंड 
जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों ने सरकार से की परीक्षा तत्काल रद्द करने की मांग

नेपाल के सुनसरी में हिंसा, 112 घर जले और 61 वाहन क्षतिग्रस्त

काठमांडू। नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज नगरपालिका में दो समूहों के बीच हुई झड़प और उसके बाद पैदा हुए...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल के सुनसरी में हिंसा, 112 घर जले और 61 वाहन क्षतिग्रस्त

यूपीआई लेनदेन उपभोक्ताओं, छोटे कारोबारियों के लिए बना रहेगा मुफ्त : पीसीआई

नई दिल्ली। भारतीय भुगतान परिषद (पीसीआई) ने कहा कि भुगतान एवं निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 में संशोधन के बावजूद आम...
कारोबार 
यूपीआई लेनदेन उपभोक्ताओं, छोटे कारोबारियों के लिए बना रहेगा मुफ्त : पीसीआई

पीएम मोदी ने हिमाचल के चंबा में बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत पर जताया दुख

नई दिल्ली/शिमला।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के चंबा जनपद में हुई बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत...
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी ने हिमाचल के चंबा में बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत पर जताया दुख

मस्क ने रूस में ड्रोन हमलों के लिए स्टारलिंक देने से किया इनकार

वॉशिंगटन/कीव। अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क ने कथित तौर पर यूक्रेन को रूस के अंदर गहराई तक ड्रोन हमले करने के...
अंतर्राष्ट्रीय 
मस्क ने रूस में ड्रोन हमलों के लिए स्टारलिंक देने से किया इनकार

उत्तर प्रदेश

प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

मीरजापुरः गैंगस्टर एक्ट में इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क

मीरजापुर। अपराध और अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस-प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुरः गैंगस्टर एक्ट में इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क

भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय

  भदोही।जब तक भाजपा सरकार रहेगी तब तक पिछड़ों दलितों पर अन्याय और अपमान होता रहेगा। सपा सरकार बनने पर...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय

मां के संघर्ष को बनाया ताकत, गोरखपुर विवि में बीए में टॉप कर मानसी भट्ट ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। पंडित जवाहरलाल इंटर कॉलेज जैतपुर की पूर्व छात्रा मानसी भट्ट ने गोरखपुर विश्वविद्यालय...
उत्तर प्रदेश 
मां के संघर्ष को बनाया ताकत, गोरखपुर विवि में बीए में टॉप कर मानसी भट्ट ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव