जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली,प्रधानमंत्री ने दी बधाई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

चेन्नई। तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय ने आज तमिलनाडु की बागडोर संभाल ली। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आज सुबह करीब 10 बजे भव्य समारोह में तमिलनाडु के प्रभारी राज्यपाल राजेन्द्र अर्लेकर ने टीवीके प्रमुख विजय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विजय ने राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

विजय के शपथ ग्रहण करते ही पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट और नारों से गूंज उठा। विजय के शपथ लेने के बाद एन. आनंद, आदव अर्जुना, अरुणराज, सेंगोट्टैयन, वेंकटरमणन, निर्मलकुमार, राजमोहन, डी.के. प्रभु और कीर्तना ने मंत्रियों के रूप में शपथ ग्रहण की।

गरीबों का घर का सपना होगा साकार, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेंगे आधुनिक फ्लैट ये खबर भी पढ़े : गरीबों का घर का सपना होगा साकार, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेंगे आधुनिक फ्लैट

स समारोह में विजय के परिवार के सदस्य, फिल्म जगत की हस्तियां और गठबंधन दलों के नेता शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी उपस्थित रहे। तमिलनाडु की राजनीति में वर्ष 2026 को एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में तमिल थाई वंदना गीत की बजाय पहले “वंदे मातरम्” और फिर राष्ट्रगान बजाया गया। इसके बाद तमिल थाई वंदना प्रस्तुत की गई।

तेरहवीं के एक दिन बाद घर लौटा बेटा रोने लगी मां ये खबर भी पढ़े : तेरहवीं के एक दिन बाद घर लौटा बेटा रोने लगी मां

गौरतलब है कि तमिलनाडु सरकार के कार्यक्रम सामान्यतः तमिल थाई वंदना से शुरू होकर राष्ट्रगान के साथ समाप्त होते हैं, लेकिन इस समारोह में क्रम बदला हुआ दिखाई दिया। इसी के साथ राज्य की दो प्रमुख पार्टियों डीएमके और एआईएडीएमके के लगभग छह दशक से चले आ रहे बारी-बारी के शासन का अंत हो गया है। विजय गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे। इसमें कांग्रेस एक सहयोगी के रूप में शामिल है।

नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम ये खबर भी पढ़े : नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को थिरु सी जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी।प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, "थिरु सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई। उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं! केंद्र सरकार तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम करती रहेगी।"

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

किस्मत हो तो ऐसी! दूसरी बार मिला लाखों का हीरा

पन्ना : मध्य प्रदेश के पन्ना की धरती को यूं ही रत्नगर्भा नहीं कहा जाता। यहां कभी-कभी मिट्टी के नीचे...
मध्य प्रदेश 
किस्मत हो तो ऐसी! दूसरी बार मिला लाखों का हीरा

 कैसे पता करें कौन सा ग्रह है सबसे शक्तिशाली? 

षड्बल : ज्योतिष शास्त्र में कुंडली के सबसे मजबूत ग्रह का पता करने के लिए षड्बल जानना बेहद जरूरी होता...
धर्म-आध्यात्म 
 कैसे पता करें कौन सा ग्रह है सबसे शक्तिशाली? 

एसी  में आग लगने की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं?

एसी ब्लास्ट : गर्मियों में एसी हमारी जरूरत बन गया है, लेकिन इसकी वजह से इन दिनों आग लगने की...
विचार मित्र 
एसी  में आग लगने की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं?

Tata Sierra EV कल होगी लॉन्च, जानिए इसकी 5 सबसे बड़ी खूबियां

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Tata Sierra EV को 30 जून को लॉन्च करने जा रही है।...
टेक-मित्र 
Tata Sierra EV कल होगी लॉन्च, जानिए इसकी 5 सबसे बड़ी खूबियां

सड़क हादसा: रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में 4.2 फ्लाईओवर के पास सोमवार सुबह टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन...
राज्य  महाराष्ट्र 
सड़क हादसा: रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत

उत्तर प्रदेश

हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने साेमवार का कहा कि वाराणसी में बीते कुछ वर्षों में बनी...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा। नाेएडा के थाना फेस- वन क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 में स्थित झुग्गी बस्ती में साेमवार सुबह अचानक आग लग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

नोएडा। नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम