जमीन विवाद में हुए फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार, हथियार बरामद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रांची। नगड़ी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपितों में तुसमो निवासी अनुप कुमार, रमेश गोप और प्रताप गोप शामिल हैं।

आरोपितों के पास से दो पिस्टल, 13 राउंड जिंदा कारतूस और तीन खोखा बरामद किया गया हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने शनिवार को बताया कि ०8 मई की शाम में सूचना मिली थी कि कोलांबी गांव में जमीन विवाद को लेकर अनुप कुमार और उसके सहयोगियों ने फायरिंग की है।

सूचना मिलने के बाद नगड़ी थाना में सन्हा दर्ज कर मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने तुसमो गांव में छापेमारी कर अनुप कुमार को हिरासत में लिया।

पूछताछ में उसने फायरिंग की घटना को स्वीकार कर लिया। बताया कि घटना के बाद दो पिस्टल और बचे कारतूस अपने दोस्त रमेश गोप के घर में छिपा दिए थे। इसके बाद पुलिस ने रमेश गोप के घर पर छापेमारी की।

वहां से रमेश गोप और प्रताप गोप को पकड़कर पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही पर घर से दो पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस और तीन खोखा बरामद किया गया। हथियारों के वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया।

मामले में नगड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की है। छापेमारी दल में नगड़ी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

पश्चिमी सिंहभूम जिले में डायन बताकर महिला की हत्या करने के दोषी को आजीवन कारावास ये खबर भी पढ़े : पश्चिमी सिंहभूम जिले में डायन बताकर महिला की हत्या करने के दोषी को आजीवन कारावास

 बोकारो ट्रेजरी घोटाला : सीआईडी की विशेष अदालत ने की 3 आरोपितों की जमानत याचिका खारिज ये खबर भी पढ़े :  बोकारो ट्रेजरी घोटाला : सीआईडी की विशेष अदालत ने की 3 आरोपितों की जमानत याचिका खारिज

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

छत्तीसगढ़ में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आज रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

दरभंगा में मोहर्रम के बाद हिंसा, ताजिया विसर्जन के दौरान उपद्रव में 6 लोग घायल

दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल चौक पर रविवार रात मोहर्रम के अवसर पर ताजिया...
बिहार 
दरभंगा में मोहर्रम के बाद हिंसा, ताजिया विसर्जन के दौरान उपद्रव में 6 लोग घायल

कराची में रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद, 5 आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में शनिवार रात सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले में तीन...
अंतर्राष्ट्रीय 
कराची में रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद, 5 आतंकवादी ढेर

कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस में सियासी टकराव, 21 जुलाई शहीद दिवस पर दो गुटों में दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी सियासी खींचतान अब 21 जुलाई के शहीद दिवस कार्यक्रम को लेकर...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस में सियासी टकराव, 21 जुलाई शहीद दिवस पर दो गुटों में दावा

छत्तीसगढ़ : पोलियो अभियान में दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम, कोई बच्चा नहीं रहेगा वंचित

रायपुर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज छत्तीसगढ़ में 0 से 5 साल के बच्चाें काे पाेलिया की दवा...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ : पोलियो अभियान में दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम, कोई बच्चा नहीं रहेगा वंचित

उत्तर प्रदेश

पूविवि के बीपीएड कॉलेजों में 450 सीटों पर प्रवेश शुरू, 30 जून तक करें आवेदन

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (पूविवि) से संबद्ध बीपीएड कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
पूविवि के बीपीएड कॉलेजों में 450 सीटों पर प्रवेश शुरू, 30 जून तक करें आवेदन

मुख्यमंत्री आज आगरा दौरे पर, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा दौरे पर रहेंगे , इस दौरान वे लोक निर्माण विभाग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री आज आगरा दौरे पर, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज सहित कई जिलों में आने वाले कुछ घंटों में तेज हवाओं एवं गरज-चमक के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

शादी की खुशियां मातम में बदलते-बदलते बचीं! दूल्हे पक्ष की महिला पर गर्म चाशनी फेंकी, फिर बरात में जमकर चले लात-घूंसे

फर्रुखाबाद। शादी की खुशियां उस समय तनाव और हंगामे में बदल गईं, जब जयमाला और शादी की रस्में पूरी होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शादी की खुशियां मातम में बदलते-बदलते बचीं! दूल्हे पक्ष की महिला पर गर्म चाशनी फेंकी, फिर बरात में जमकर चले लात-घूंसे