बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

 बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

रांची। गिरिडीह के डुमरी में एक पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कीटनाशक खाकर खुदकुशी कर ली। मृतक पंचायत सेवक का नाम सुखलाल महतो था, जो बलथरिया पंचायत के कुलगो निवासी थे। शुक्रवार को सुखलाल महतो ने डुमरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में कीटनाशक का सेवन कर लिया था। उन्हें गंभीर हालत में रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई।

खुदकुशी से पहले सुखलाल महतो ने सोशल मीडिया पर डुमरी विधायक जयराम महतो के नाम एक पत्र पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपनी आत्महत्या के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया था। सुखलाल महतो ने अपने सुसाइड नोट में जिन लोगों पर मानसिक उत्पीड़न और अपमान का आरोप लगाया था, उन सभी पर सार्वजनिक रुप से अपमानिक करने का आरोप है।

डुमरी की प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के बारे पोस्ट में कहा गया था कि उन्होंने भरी सभा में तुम-ताम जैसे शब्दों से अपमानित किया। इसके अलावा बलथरिया की मुखिया के पति परमेश्वर नायक, पीएमएवाई के बीसी अजय कुमार और बलथरिया के रोजगार सेवक अनिल कुमार को भी मानसिक प्रताड़ना के लिए जिम्मेदार ठहराया था। पंचायत सेवक ने पत्र में अपनी मौत के लिए चारों व्यक्तियों को जिम्मेदार ठहराते हुए विधायक जयराम महतो से अपने परिवार के भरण-पोषण का ध्यान रखने की अपील भी की थी।

 

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां