बैंक कर्मियों के तगादे से परेशान किसान की फांसी लगाकर दी जान
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बांदा। बैक कर्मियो के तगादे से परेशान कर्जदार किसान ने खेत पर लगे नीम के पेड़ पर रस्सी से फंासी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भाटी गांव निवासी 60 वर्षीय रामकरन पुत्र जगदेव प्रसाद किसानी करता था। उसके पास दस बीघा जमीन है। मंगलवार की सुबह बिना बताए घर से निकल गया। बगीचा मे लगे नीम के पेड पर नाइलोन की रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे चरवाहे ने शव फंदे पर लटकता देखा ता घरवालो को जानकारी दी।मौत की खबर मिलते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृृतक के पुत्र ललित ने बताया कि उसके पिता ने चार साल पहले केसीसी के जरिए आर्यावर्त बैक शाखा पखरौली से दो लाख कर्ज लिया था। पैदावार न होने के कारण कर्ज की भरपाई नही कर पाया था। कर्ज भी काफी बढ गया था। उधर सोसाइटी कमासिन से भी कर्ज लिए था।
रविवार को बैक कर्मियो ने उसे नोटिस थमा दी थी। पुुत्र का आरोप है कि बैक कर्मियो ने उसके पिता से कहा था कि कर्ज की अदायगी करो नही तो जेल भेज दिया जाएगा। जिससे उसका पिता तनाव में आ गया। दो दिन से उसने खाना भी नही खाया। उधर सोसाईटी वाले भी कर्ज की भर पाई का दबाव बना रहे थे।इसी से परेशान होकर उसके पिता ने यह घटना अंजाम दी।
टिप्पणियां