विकलांग के आत्महत्या करने के मामले में मृतक की पत्नी, ससुर व सास गिरफ्तार

 विकलांग के आत्महत्या करने के मामले में मृतक की पत्नी, ससुर व सास गिरफ्तार

फतेहाबाद। जिले की जाखल पुलिस ने एक विकलांग युवक के सल्फास खाकर आत्महत्या करने के मामले में गुरूवार को मृतक की पत्नी, उसके ससुर और सास को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है थाना जाखल प्रभारी एसआई राधेश्याम ने बताया कि विकलांग युवक की आत्महत्या मामले में पुलिस ने 7 अप्रैल को बाजीगर बस्ती जाखल निवासी कुलवंत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता कुलवंत ने बताया कि उसका छोटा भाई मनदीप सिंह बचपन से दोनों टांगों से विकलांग और शादीशुदा था। 5 अप्रैल को उसके भाई मनदीप सिंह के पास उसकी ससुराल से फोन आया कि अपनी पत्नी सुखी देवी को ले जाओ। इस पर मनदीप अपने ससुराल चिचरवाली चला गया। आज वह वापस आया और छत पर कमरे में चला गया। कुलवंत के अनुसार जब वह छत पर गया तो उसने देखा कि उसका भाई गिलास से पानी पी रहा था। उसने हाथ में सल्फास का पाऊच था। जब उसने मनदीप से बात की तो उसने बताया कि उसने सल्फास खा लिया है। मनदीप ने उसे बताया कि ससुराल में उसकी पत्नी सुखी देवी, ससुर बलकार, सास कन्तो, चाची सा वीरो देवी व दादी सास दारो देवी ने उसे बहुत बुरा-भला कहा और उसे जलील किया। इस कारण वह शर्मिन्दा है और उसका जीने का मन नहीं है। उसने अपनी ससुरालजनों से परेशान होकर सल्फास खाई है। कुलवंत ने बताया कि इसके बाद वह मनदीप को उपचार के लिए टोहाना के अस्पताल में ले गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कुलवंत ने आरोप लगाया था कि मनदीप ने अपने ससुरालजनों से परेशान होकर जीवन लीला समाप्त की है। इस मामले में जाखल पुलिस ने केस दर्ज कर पुलिस ने मृतक मनदीप की पत्नी सुक्खी देवी, सास कंतो देवी व ससुर बलकार सिंह निवासी चिचरवाली जिला संगरूर को गिरफ्तार कर लिया है।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मीडिया विषय पर आधारित विचार गोष्ठी सम्पन्न  मीडिया विषय पर आधारित विचार गोष्ठी सम्पन्न 
उन्नाव। स्थानीय महात्मा गांधी पुस्तकालय सभागार में ‘उदन्त मार्तण्ड’ के प्रकाशन की द्विशताब्दी के उपलक्ष में पत्रकारिता दिवस व डॉ०...
Vivo T4 Ultra का टीज़र रिलीज़, मिलेगा 100x ज़ूम वाला ट्रिपल कैमरा
RO/ARO पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी
बॉक्सरों के लिए वर्ल्ड बॉक्सिंग के सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने को अनिवार्य होगी जेंडर टेस्टिंग
ज्ञानवापी मामले में आज सुनवाई, मसुन्नी वक्फ बोर्ड की पूरी हुई बहस
अफ्रीकी देश में बाढ़ से 111 लोगों की मौत; सूखाग्रस्त क्षेत्र में हुई भारी बारिश
क्या मुंबई स्टाइल वड़ा पाव खाना चाहते हैं?