भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने को लेकर आरएसएस की जनगोष्ठी आयोजित

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

दुमका। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थानीय कार्यालय में रविवावर को जनगोष्ठी आयोजित हुई। जनगोष्ठी संगठित सशक्त और संस्कारित समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार विषय पर आयोजित हुई। गोष्ठी में संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ के १०० वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

बैठक में विषय प्रवेश कराते हुए विभाग संपर्क प्रमुख डॉ संजीव कुमार ने कहा कि सशक्त राष्ट्र के निर्माण का रास्ता सशक्त व्यक्ति निर्माण के मार्ग से प्रशस्त हो रहा है। राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रसार से देश के आंतरिक और बाहरी शक्तियों को रोकने की जरूरत है। आज का भारत बुद्ध और युद्ध अर्थात शांति और शक्ति दोनों स्तर पर जवाब देने में सक्षम है। संघ पंच परिवर्तन के माध्यम से सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए कृतसंकल्पित है।

वहीं प्रमुख वक्ता विभाग प्रचारक बिगेंद्र कुमार ने कहा कि संघ संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार का उद्देश्य आत्मविस्मृत हिंदू समाज को संगठित कर हिंदू चेतना का विकास करना, संगठित करना व सर्वांगीण उन्नति करना था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से भारत को स्वतंत्र कराना ही उद्देश्य नहीं था बल्कि पुनः भारत गुलाम न हो इसके लिए चरित्र निर्माण से राष्ट्र निर्माण पर बल दिया।

संघ १०० वर्ष की यात्रा में उपहास, विरोध, आलोचना और अपमान से झुझते हुए आज समाज, राष्ट्र व विश्व में अपेक्षा, आशा, सहमति, विश्वास व स्वीकृति को प्राप्त किया है। संघ चालक गणेश ने कहा कि संघ प्रलोभन के माध्यम से किए जा रहे धर्मांतरण, लव जिहाद, लैंड जिहाद, बांग्लादेशी घुसपैठ, सांस्कृतिक आक्रमण जैसे राष्ट्र विरोधी क्रियाकलापों का विरोध करता है। बैठक में मंच संचालन नरेंद्र मरांडी ने किया। इस अवसर पर नगर संघ चालक मनोज सिंघानिया सहित अन्य उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में फायर स्टेशन बनाने की दिशा पर बड़ा कदम

वाराणसी । काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने अपने विशाल कैंपस में एक समर्पित फायर स्टेशन बनाने की दिशा में बड़ा...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय  परिसर में फायर स्टेशन बनाने की दिशा पर बड़ा कदम

65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मप्र के देव मीणा ने रचा इतिहास

भोपाल। ओड़िशा के भुवनेश्वर शहर में बुधवार से शुरू हुई 65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के प्रथम दिवस सायंकालीन...
मध्य प्रदेश 
65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मप्र के देव मीणा ने रचा इतिहास

मॉक ड्रिल के दौरान अलार्म बजने से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजो में मचा हड़कम्प

  फिरोजाबाद, प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद जनपद के प्रशासन द्वारा स्वशासी राज्य चिकित्सा...
मॉक ड्रिल के दौरान अलार्म बजने से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजो में मचा हड़कम्प

उत्तर प्रदेश

वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में फायर स्टेशन बनाने की दिशा पर बड़ा कदम

वाराणसी । काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने अपने विशाल कैंपस में एक समर्पित फायर स्टेशन बनाने की दिशा में बड़ा...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय  परिसर में फायर स्टेशन बनाने की दिशा पर बड़ा कदम

मुरादाबाद में सीनियर एवं अंडर-23 वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 26 जून को

मुरादाबाद । डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद (डीएसए) के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बुधवार को बताया...
खेल  उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद में सीनियर एवं अंडर-23 वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 26 जून को

यूपी में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चरः सीएम योगी

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- भारत में सेफ्टी, स्टेबिलिटी एवं स्पीड का थ्री-एस मॉडल बना यूपी
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चरः सीएम योगी