भतीजे ने टांगी से काटकर की ताऊ की हत्या, आरोपित फरार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

खूंटी। अड़की थाना क्षेत्र के कोरवा गांव स्थित घटवाड़ा टोले में रविवार की देर रात सुगना लोहरा ने अपने ताऊ (बड़े पिताजी) गनसा लोहरा (50) की टांगी से काटकर हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अड़की थाना प्रभारी प्रवीण तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून लगी टांगी चोपा लोहरा के घर से बरामद की है। बताया गया कि आरोपित सुगना लोहरा ने टांगी को लकड़ियों के बीच छिपा दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

घटना के संबंध में परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक गन्सा लोहरा का एक छोटा भाई है चोपा लोहरा। दोनों के दो-दो बेटे हैं। मृतक का एक बेटा सुखनाथ लोहरा दूसरे गांव में रहता है, जबकि दूसरा बेटा सुगना लोहरा गांव में ही रहता है। चोपा लोहरा के दोनों बेटे रामदास लोहरा और सुगना लोहरा भी गांव में ही रहते हैं। (यहां यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि मृतक गनसा लोहरा और उनके छोटे भाई चोपा लोहरा दोनों के छोटे बेटे का नाम सुगना लोहरा ही है।)

मृतक के छोटे बेटे सुगना लोहरा ने बताया कि रात लगभग दो से ढाई बजे के बीच कुछ आवाज सुनाई दी। डर के कारण वह कमरे से बाहर नहीं निकला, लेकिन जब आवाज बंद हो गई, तो वह अपने पिता के कमरे में गया। वहां उसने देखा कि उसके पिता के माथे से काफी खून बह रहा है और उनकी सांसें रुक चुकी थी। यह देखकर वह समझ गया कि उनके पिता की हत्या कर दी गई है। इसके बाद उसने अपने चाचा चोपा लोहरा को बुलाया और भाई को फोन किया।

सुबह लगभग साढ़े चार बजे तक गांव के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने बाजारटांड़ में बैठक कर पुलिस को घटना की सूचना दी। मृतक के भाई चोपा लोहरा और बेटों ने बताया कि हत्या चोपा लोहरा के बेटे सुगना लोहरा ने ही की है। हालांकि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। एसपी मनीष टोप्पो ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हत्या चोपा लोहरा के पुत्र सुगना लोहरा ने की है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 खूंटी के नए एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा ने संभाला पद भारग्रहण किया ये खबर भी पढ़े :  खूंटी के नए एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा ने संभाला पद भारग्रहण किया

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बिना तेल के तैयार करें हरी मिर्च का पानी वाला अचार

हरी मिर्च का अचार : राजस्थान का हरी मिर्च का पानी वाला अचार जिसे कांजी की मिर्च भी कहा जाता...
खाना पकाना 
बिना तेल के तैयार करें हरी मिर्च का पानी वाला अचार

जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल

  केंचुए और जैविक खाद : किसानों के लिए केंचुए और वर्मीकंपोस्ट का यह जादुई बिजनेस मॉडल कम लागत मेंआजकल...
खेती-बाड़ी 
जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल

पापा और नन्ही बेटी का डांस 

पापा और बेटी: पापा और बेटी का रिश्ता दुनिया के सबसे प्यारे रिश्तों में एक है। सोशल मीडिया पर पापा-बेटी...
नारी व बाल जगत 
पापा और नन्ही बेटी का डांस 

वैभव सूर्यवंशी को श्रीलंका पहुंचते ही फैन की हरकत पर आया गुस्सा

वैभव सूर्यवंशी : वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में किसी एक खिलाड़ी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल...
खेल 
वैभव सूर्यवंशी को श्रीलंका पहुंचते ही फैन की हरकत पर आया गुस्सा

 लेकिन आगे जीडीपी पर क्यों मंडरा रहा है बड़ा खतरा? 

भारत की जीडीपी ग्रोथ : दुनिया भर में बढ़ती अनिश्चितताओं, युद्ध और महंगाई के दबाव के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने...
कारोबार 
 लेकिन आगे जीडीपी पर क्यों मंडरा रहा है बड़ा खतरा? 

उत्तर प्रदेश

सिराथू में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने बांटे आवास की चाभियां, ट्रैक्टर व सहायता सामग्री

213 स्वयं सहायता समूहों को 63.90 लाख और 338 समूहों को 5.07 करोड़ रुपये की सामुदायिक निवेश निधि का डमी...
उत्तर प्रदेश 
सिराथू में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने बांटे आवास की चाभियां, ट्रैक्टर व सहायता सामग्री

हरियाली की ओर बढ़ा पिपरी गांव, प्रधान मोहम्मद सलमान ने किया वृक्षारोपण

सुलतानपुर। ब्लॉक कुड़वार अंतर्गत ग्राम सभा पिपरी में ग्राम प्रधान मोहम्मद सलमान द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान...
उत्तर प्रदेश 
हरियाली की ओर बढ़ा पिपरी गांव, प्रधान मोहम्मद सलमान ने किया वृक्षारोपण

लखनऊ में बाढ़ एवं बाढ़ आपदाएं विषय पर राष्ट्रीय नागरिक-सैन्य संगोष्ठी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (UPSDMA) एवं भारतीय सेना की मुख्यालय मध्य कमान, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बाढ़ एवं बाढ़ आपदाएं विषय पर राष्ट्रीय नागरिक-सैन्य संगोष्ठी

प्रभारी शिक्षा निदेशक बनने पर प्रताप सिंह बघेल का प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मान

लखनऊ । उत्तर प्रदेश माध्यमिक तदर्थ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आसाराम वर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी शिक्षा निदेशक बनने पर प्रताप सिंह बघेल का प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मान