वैभव सूर्यवंशी को श्रीलंका पहुंचते ही फैन की हरकत पर आया गुस्सा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

वैभव सूर्यवंशी : वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में किसी एक खिलाड़ी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है तो वह आईपीएल 2026 के सीजन में बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग अब हर कहीं देखने को मिलती है। आईपीएल सीजन खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी को मैदान पर खेलते हुए देखने का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं, जिसमें वह 9 जून से श्रीलंका में होने वाली ए टीमों की वनडे ट्राई सीरीज में खेलते हुए दिखने वाले हैं। इस सीरीज को लेकर टीम इंडिया का स्क्वाड जिसकी कप्तानी तिलक वर्मा संभाल रहे हैं वह 5 जून को श्रीलंका पहुंच गया। वहां पर एयरपोर्ट बाहर निकलने के दौरान वैभव सूर्यवंशी कुछ फैंस से थोड़ा परेशान होते नजर आए जिसमें उन्होंने हाथ जोड़कर उनको दूर रहने का इशारा भी किया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

फैंस के लगातार सेल्फी लेने से परेशान हुए वैभव सूर्यवंशी
भारतीय-ए टीम को श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के मुकाबले दांबुला के स्टेडियम में खेलने हैं, जिसमें हिस्सा लेने के लिए जब टीम इंडिया वहां पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से बाहर निकल रहा था, तो सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी को लेकर सबसे ज्यादा टिकी हुई थी। वैभव के बाहर आते ही कुछ श्रीलंकाई फैंस उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते दिखाई दिए जिसके चलते वैभव थोड़ा परेशान भी और ये उनके चेहरे से साफतौर पर देखने को भी मिला। इसके बाद वैभव ने एक फैन से परेशान होने के बाद हाथ जोड़कर उससे दूर रहने का इशारा करने के साथ खुद को थोड़ी जगह देने के लिए कहा। इस वनडे ट्राई सीरीज में भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला मेजबान श्रीलंका-ए टीम के खिलाफ खेलना है। वहीं इस टूर्नामेंट में तीसरी टीम अफगानिस्तान-ए है।

फीफा विश्व कप 2026 : अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में बनाई जगह ये खबर भी पढ़े : फीफा विश्व कप 2026 : अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में बनाई जगह

इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए वैभव की एंट्री लगभग तय
आईपीएल 2026 में कई दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ वैभव का बल्ले से बेखौफ अंदाज देखते हुए उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने को लेकर कई बयान सामने आ चुके हैं। ऐसे में अब आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री को लगभग तय माना जा रहा है। इन दोनों ही दौरों के लिए टीम इंडिया का ऐलान 6 जून को चयनकर्ता करेंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

भाकियू ने किसान समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को भेजा 15 सूत्रीय ज्ञापन

बस्ती - मंगलवार को भारतीय किसान यूूनियन जिलाध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों, किसानों, मजदूरों ने जिलाधिकारी के...
उत्तर प्रदेश 
 भाकियू ने किसान समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को भेजा 15 सूत्रीय ज्ञापन

यूपी कैबिनेट : योगी कैबिनेट ने दी नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को मंजूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी)...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी कैबिनेट : योगी कैबिनेट ने दी नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को मंजूरी

विश्व हिन्दू महासंघ का विस्तारः पदाधिकारी घोषित

बस्ती - विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक मंगलवार को जिला अस्पताल के निकट स्थित शिविर कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह...
उत्तर प्रदेश 
विश्व हिन्दू महासंघ का विस्तारः पदाधिकारी घोषित

शिक्षक प्रशिक्षण से सशक्त होगी बच्चों की बुनियादी शिक्षा - संजय शुक्ल

बस्ती - बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से मंगलवार को...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षक प्रशिक्षण से सशक्त होगी बच्चों की बुनियादी शिक्षा - संजय शुक्ल

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में शंभू व खनौरी बॉर्डर पर जुटे पंजाब के हजारों किसान

बॉर्डर पर जेसीबी मशीनें, वज्र वाहन तथा आंसू गैस की टीमें तैनात  चंडीगढ़। भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध के लिए...
पंजाब 