मौसम 6 जून: 13 घंटे के भीतर 17 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। देश के लोगों को अभी बारिश-आंधी के कहर से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इस बारिश के साथ 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने की चेतावनी है। किसानों को बहुत ही अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही खुले खेत में जाने से बचना होगा। भारत के पूर्वी राज्यों में वज्रपात और बिजली से नुकसान की आशंका है। इसके अलावा तेज आंधी के बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से उखड़ सकते हैं। तेज बारिश के दौरान लोग बाहर यात्रा करने से बचें।

वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी बारिश आफत मचाएगी। इसलिए अपने-अपने जिलों का मौसम अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। मध्य उत्तर प्रदेश में, निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और उससे सटे बिहार में, निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कल यानी 6 जून को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। इसके अलावा हम जिलावार भी मौसम का हाल बताने जा रहे हैं...

यूपी को चार साल बाद मिला स्थायी डीजीपी, राजीव कृष्ण को मिली कमान ये खबर भी पढ़े : यूपी को चार साल बाद मिला स्थायी डीजीपी, राजीव कृष्ण को मिली कमान

देश के 17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक देश के 17 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, असम और त्रिपुरा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफानी हवा चलने की संभावना है। लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा कुछ राज्य ऐसे हैं जहां ओले भी गिरने की चेतावनी है।

जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने देश के तीसरे सीडीएस के रूप में संभाला कार्यभार ये खबर भी पढ़े : जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने देश के तीसरे सीडीएस के रूप में संभाला कार्यभार

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(6 जून-बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 6 जून को भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 6 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, इस दौरान लखनऊ में 5 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

मालवीय नगर अग्निकांड भाजपा शासित एमसीडी की लापरवाही का नतीजा - अंकुश नारंग ये खबर भी पढ़े : मालवीय नगर अग्निकांड भाजपा शासित एमसीडी की लापरवाही का नतीजा - अंकुश नारंग

यूपी में मौसम कैसा रहेगा
यूपी (6 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मेरठ, शाहजहांपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, झांसी, चित्रकूट, मिर्जापुर, जालौन, अमेठी, महोबा, हमीरपुर, प्रतापगढ़, चंदौली, आजमगढ़,सोनभद्र, वाराणसी, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, इस दौरान लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार(6-7 जून-भारी बारिश और तूफान का अलर्ट): पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर,गया, बक्सर, सिवान, सारण, भोजपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह है। वहीं, कल यानी 6 जून को पटना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

झारखंड में मौसम कैसा रहेगा
झारखंड(6-7 जून-तेज बारिश-तूफान की चेतावनी): साहेबगंज, दुमका, गिरिडीह, सरायकेला, पलामू, हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद और बोकारो में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, कल यानी 6 जून को रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (6-7 जून बारिश-तूफान का अलर्ट): नैनीताल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, चंपावत, टिहरी गढ़वाल, चमोली और उधम सिंह नगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलेगी। वहीं, कल यानी 6 जून को देहरादून में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल (6 जून-बारिश-आंधी की चेतावनी): कुल्लू, शिमला, चंबा, कांगड़ा, सोलन, मंडी, किन्नौर, सिरमौर और ऊना में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। वहीं, कल यानी 6 जून को मनाली का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर(6-7 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): जम्मू, पुंछ, गांदरबल, उधमपुर, किश्तवाड़, रियासी, कठुआ, अनंतनाग, डोडा, बारामूला, कुपवाड़ा, पुलवामा, बडगाम और बांदीपोरा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 6 जून को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

शहर    अधिकतम न्यूनतम
दिल्ली    39°C    29°C
मुंबई    34°C    30°C
चेन्नई    37°C    29°C
कोलकाता    34°C    28°C
लखनऊ    38°C    28°C
पटना    37°C    28°C
रांची    34°C    24°C
भोपाल    37°C    27°C
जयपुर    37°C    27°C
शिमला    28°C    18°C
नैनीताल    27°C    21°C

पश्चिम बंगाल में का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(6-7 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): बांकुड़ा, बीरभूम, हावड़ा, नादिया, दुर्गापुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, कालिम्पोंग, पुरुलिया, बीरभूम और हुगली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 6 जून को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

पंजाब में मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (6 जून-भारी बारिश और तूफान की संभावना): बठिंडा, अमृतसर, चंडीगढ़, मनसा, लुधियाना, पटियाला, जालंधर, संगरूर, पठानकोट और बरनाला में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (6-7 जून-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): हनुमानगढ़, चुरू, भरतपुर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, टोंक, बीकानेर, चित्तौड़गढ़ और बांसवाड़ा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, जयपुर में कल यानी 6 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (6 जून-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): विदिशा, सागर, कटनी, बेतुल, खांडवा, इंदौर, शिवपुरी, सागर, दमोह, होशंगाबाद, रायसेन, मुरैना, धार, हरदा, इंदौर, बालाघाट, उज्जैन और देवास में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, भोपाल में 6 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

असम में मौसम कैसा रहेगा
असम (6 जून- भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): माजुली, कोकराझार, लखीमपुर, हैलाकांडी, धुबरी, गुवाहाटी, डिमा हासाओ, ग्वालपारा, जोरहाट, कामरूप, नागांव, नलबाड़ी, शिवसागर और सोनितपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।

केरल में कैसा रहेगा
केरल (6 जून-मानसून की बारिश की चेतावनी): वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, इडुक्की, कन्नूर, एर्नाकुलम, त्रिसूर, कोट्टायम और अलाप्पुझा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

तमिलनाडु में मौसम कैसा रहेगा
तमिलनाडु (6 जून- भारी बारिश का अलर्ट): कृष्णगिरि, चेन्नई, तिरुप्पुर, तिरुवल्लुर, धर्मपुरी, नामक्कल, नीलगिरि, मदुरई और वेल्लूर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

सीबीएसई 12वीं कक्षा रिजल्ट के रिवैल्यूएशन की आखिरी तारीख 

सीबीएसई : सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद बोर्ड ने छात्रों को रिवैल्यूएशन का विकल्प दिया है।...
शिक्षा-रोजगार 
सीबीएसई 12वीं कक्षा रिजल्ट के रिवैल्यूएशन की आखिरी तारीख 

ओमान के ऑयल टर्मिनल के पास ड्रोन अटैक, अमेरिका ने ईरान को चेताया

ईरान अमेरिका युद्ध :ईरान के साथ युद्ध फिर से शुरू करने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "अगर उन्होंने अमेरिकी...
अंतर्राष्ट्रीय 
ओमान के ऑयल टर्मिनल के पास ड्रोन अटैक, अमेरिका ने ईरान को चेताया

ऑयली स्किन से पाना चाहती हैं छुटकारा तो .........?

ऑयली स्किन : धूल, मिट्टी, प्रदूषण का असर हमारी स्किन पर देखने को मिलता है। चेहरा ऑयली और चिपचिपा हो...
लाइफस्टाइल 
ऑयली स्किन से पाना चाहती हैं छुटकारा तो .........?

बिना तेल के तैयार करें हरी मिर्च का पानी वाला अचार

हरी मिर्च का अचार : राजस्थान का हरी मिर्च का पानी वाला अचार जिसे कांजी की मिर्च भी कहा जाता...
खाना पकाना 
बिना तेल के तैयार करें हरी मिर्च का पानी वाला अचार

जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल

  केंचुए और जैविक खाद : किसानों के लिए केंचुए और वर्मीकंपोस्ट का यह जादुई बिजनेस मॉडल कम लागत मेंआजकल...
खेती-बाड़ी 
जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल

उत्तर प्रदेश

सिराथू में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने बांटे आवास की चाभियां, ट्रैक्टर व सहायता सामग्री

213 स्वयं सहायता समूहों को 63.90 लाख और 338 समूहों को 5.07 करोड़ रुपये की सामुदायिक निवेश निधि का डमी...
उत्तर प्रदेश 
सिराथू में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने बांटे आवास की चाभियां, ट्रैक्टर व सहायता सामग्री

हरियाली की ओर बढ़ा पिपरी गांव, प्रधान मोहम्मद सलमान ने किया वृक्षारोपण

सुलतानपुर। ब्लॉक कुड़वार अंतर्गत ग्राम सभा पिपरी में ग्राम प्रधान मोहम्मद सलमान द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान...
उत्तर प्रदेश 
हरियाली की ओर बढ़ा पिपरी गांव, प्रधान मोहम्मद सलमान ने किया वृक्षारोपण

लखनऊ में बाढ़ एवं बाढ़ आपदाएं विषय पर राष्ट्रीय नागरिक-सैन्य संगोष्ठी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (UPSDMA) एवं भारतीय सेना की मुख्यालय मध्य कमान, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बाढ़ एवं बाढ़ आपदाएं विषय पर राष्ट्रीय नागरिक-सैन्य संगोष्ठी

प्रभारी शिक्षा निदेशक बनने पर प्रताप सिंह बघेल का प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मान

लखनऊ । उत्तर प्रदेश माध्यमिक तदर्थ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आसाराम वर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी शिक्षा निदेशक बनने पर प्रताप सिंह बघेल का प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मान