सिराथू में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने बांटे आवास की चाभियां, ट्रैक्टर व सहायता सामग्री

बोले- गांव की समस्याओं का होगा गांव में ही समाधान

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

213 स्वयं सहायता समूहों को 63.90 लाख और 338 समूहों को 5.07 करोड़ रुपये की सामुदायिक निवेश निधि का डमी चेक प्रदान

कौशाम्बी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सिराथू स्थित राजकीय महाविद्यालय परिसर के समीप आयोजित "गांव की समस्या, गांव में समाधान" कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए आवास की चाभियां, डमी चेक, सहायक उपकरण, अरहर बीज मिनी किट तथा ट्रैक्टर की चाभी वितरित की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग के जीवन में व्यापक बदलाव लाने का कार्य किया है।कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं प्रदेश सरकार के स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण किया।

हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर भेजा जेल ये खबर भी पढ़े : हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर भेजा जेल

उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार वितरित किया तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया।उपमुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए। विकास, जीतू कुमार, रवि कुमार, जगजीत सरोज और पुष्पराज पाल को कान की मशीन, धम्मा और गौरव को एमआर किट तथा राजकुमार एवं अमृत लाल को स्मार्ट केन उपलब्ध कराई गई। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने वाले विशेष शिक्षकों को सम्मानित किया तथा राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण छात्राओं को शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाभियां, आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड तथा मुख्यमंत्री युवा योजना के लाभार्थियों को पांच लाख रुपये का डमी चेक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त 213 स्वयं सहायता समूहों को 63 लाख 90 हजार रुपये का रिवाल्विंग फंड तथा 338 स्वयं सहायता समूहों को 5 करोड़ 7 लाख रुपये की सामुदायिक निवेश निधि का डमी चेक वितरित किया गया। व्यक्तिगत शौचालय योजना के लाभार्थियों को 12 हजार रुपये अनुदान का प्रमाणपत्र तथा कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत शिव प्रसाद मौर्य को ट्रैक्टर की चाभी सौंपी गई। किसानों को अरहर बीज मिनी किट भी प्रदान की गई।ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश में पांच करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं, युवाओं, किसानों तथा समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर पेंशन, दिव्यांगता प्रमाणपत्र और अन्य योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनका लोगों को लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र में बने राजकीय महाविद्यालय का उल्लेख करते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए अवश्य भेजने का आह्वान किया।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अब तक चार करोड़ से अधिक आवास उपलब्ध करा चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी आवास निर्माण के लिए ढाई लाख रुपये सहायता दिए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से पात्र लोगों को निशुल्क उपचार और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि 12 जून को प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं।

विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत का लक्ष्य सरकार की प्राथमिकता है। गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में तीन करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने तथा एक करोड़ महिलाओं को "लखपति दीदी" बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चकमार्गों और सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।कार्यक्रम को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, लाभार्थी, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

क्यों खास है तेहरान का 'पाताल लोक'

ईरान अमेरिका युद्ध :पूरी दुनिया जानती है कि ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम कभी भी किसी एक जगह तक सीमित नहीं...
अंतर्राष्ट्रीय 
क्यों खास है तेहरान का 'पाताल लोक'

सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी ने एक दिन में लगाई छलांग

सोना-चांदी का भाव : दिल्ली सर्राफा बाजार में  सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। सोना...
कारोबार 
सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी ने एक दिन में लगाई छलांग

 विराट कोहली के स्पेशल क्लब में शामिल होने से अभिषेक सिर्फ 16 रन दूर

अभिषेक शर्मा: भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाने वाले पहले T20I मुकाबले में युवा सलामी...
खेल 
  विराट कोहली के स्पेशल क्लब में शामिल होने से अभिषेक सिर्फ 16 रन दूर

आज का राशिफल 23 जुलाई 2026:जाने  प्रेम, करियर और धन का हाल

मेष   दिन उत्साह और नई ऊर्जा से भरा रह सकता है। आप अपने काम को तेजी से पूरा करने वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 23 जुलाई 2026:जाने  प्रेम, करियर और धन का हाल

 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों तथा विद्यालयों की मेस एवं कैंटीनों में अमानक खाद्य...
मध्य प्रदेश 
 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

उत्तर प्रदेश

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...
उत्तर प्रदेश 
84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) बहराइच के नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। भारत सरकार के सहयोग से खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद बहराइच में 22 जुलाई से...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी