झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

रांची। झारखंड में 15 जून के बाद दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून के पहुंचने की संभावना है। 10 जून के बाद राज्य में मौसम में परिवर्तन आएगा।

यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को दी।

उन्होंने बताया कि झारखंड

में मानसून देर से पहुंचेगा। अभी राज्य भर में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होगी। उन्होंने बताया कि तापमान में फिलहाल उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

वहीं, रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। इससे प्रचंड गर्मी का एहसास हुआ।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश जामताड़ा जिले के नारायणपुर में 40.6 मिमी रिकॉर्ड किया गया। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.2 चाईबासा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री धनबाद में रिकॉर्ड किया गया।

रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री, जमशेदपुर में 37.2, डालटेनगंज में 39.0, बोकारो में 37.1 और चाईबासा में तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बिछड़े थे कभी... अब एक साथ जीवन की राह पर बिछड़े थे कभी... अब एक साथ जीवन की राह पर
मिर्जापुर। कभी गलतफहमियों का शिकार हुए, कभी हालात के मारे—लेकिन प्यार फिर जीता। जनपद के महिला परिवार परामर्श केन्द्र में...
कार और पिकअप की टक्कर में लूना सवार वृद्ध की मौत
गृह मंत्री अमित शाह ने मदुरै मीनाक्षी अम्मन को किया नमन
पुलिस अधीक्षक द्वारा सैनी थाना इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया और विवेचक सहित दो सब इंस्पेक्टर को किया निलंबित
राजस्थान में गुर्जर आरक्षण की मांग फिर तेज़, पीलूपुरा महापंचायत में सरकार को अल्टीमेटम
मसूरी में वाहन खाई में गिरा, दो युवक घायल
भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया