हिमाचल में सैलानियों की बहार, शिमला और मनाली में 80 फीसदी होटल पैक

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस समय समर सीजन चरम पर है और सैलानियों की आमद ने राज्य के पर्यटन उद्योग को नई रफ्तार दे दी है। मई में मौसम के ख़राब रहने और अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण भले ही पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई थी, लेकिन जून के पहले हफ्ते में ही पर्यटन गतिविधियों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। खासकर शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

दरअसल उत्तर भारत के मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में लोग राहत पाने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। स्कूलों और कॉलेजों में चल रही गर्मियों की छुट्टियों ने भी इस पर्यटन सीजन को बढ़ावा देने में बड़ी भूमिका निभाई है। परिवारों के साथ ट्रिप पर आने वाले पर्यटकों की संख्या में खासा इजाफा देखने को मिल रहा है, जबकि सिंगल ट्रैवलर की संख्या तुलनात्मक रूप से कम है।

 शिमला: सतलुज में समाई कार का सुराग नहीं, एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा ये खबर भी पढ़े :  शिमला: सतलुज में समाई कार का सुराग नहीं, एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

शिमला के होटल और सड़कों पर दिख रही भीड़ से साफ है कि यह सीजन पर्यटन व्यवसाय के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहा है।

हिमाचल: 27 कॉलेजों में शुरू होगा एप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम, पढ़ाई के साथ मिलेगा नौकरी का अनुभव ये खबर भी पढ़े : हिमाचल: 27 कॉलेजों में शुरू होगा एप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम, पढ़ाई के साथ मिलेगा नौकरी का अनुभव

शिमला होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा के अनुसार होटलों में सप्ताहांत के दौरान 80 फीसदी तक कमरे बुक हो चुके हैं, जबकि सप्ताह के अन्य दिनों में भी 60 से 70 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी बनी हुई है। यह जून का सबसे बेहतर ट्रेंड माना जा रहा है।

पूर्व एसपी को 1.80 लाख रुपये का डैमेज चार्ज नोटिस, सरकारी आवास खाली न करने पर कार्रवाई ये खबर भी पढ़े : पूर्व एसपी को 1.80 लाख रुपये का डैमेज चार्ज नोटिस, सरकारी आवास खाली न करने पर कार्रवाई

शिमला की सड़कों पर भारी जाम

शिमला में पर्यटकों की भारी आमद के कारण शहर की सड़कों पर रोजाना ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। खासकर आईएसबीटी बाईपास से लेकर लोकल बस स्टैंड तक का करीब 3 से 4 किलोमीटर का सफर तय करने में एक से डेढ़ घंटे का समय लग रहा है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से आने वाले पर्यटकों की गाड़ियां इसी मार्ग से गुजरती हैं, जिससे ट्रैफिक लोड काफी बढ़ गया है। स्थानीय प्रशासन को ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी है।

मनाली और रोहतांग में भी दिखी रौनक

मनाली में भी पर्यटकों की भीड़ से होटल व्यवसायियों के चेहरे खिले हुए हैं। यहां के अधिकांश होटलों में 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की जा रही है। वहीं विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रे पर भी हर दिन हजारों की संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं।

स्थानीय टैक्सी ऑपरेटरों को भी इस सीजन में भरपूर काम मिल रहा है। पिकअप, ड्रॉपिंग और साइट सीन के लिए टैक्सी सेवाओं की मांग लगातार बनी हुई है। टूर ऑपरेटरों का कहना है कि आगामी हफ्तों में बुकिंग और बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा।

गर्मी बढ़ेगी, पर्यटकों की आमद में और उछाल संभव

मौसम विभाग ने भी आगामी तीन दिनों के लिए गर्मी में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सैलानियों की संख्या और अधिक बढ़ेगी। जून महीने के अंत तक हिमाचल के प्रमुख हिल स्टेशनों पर होटल और होम-स्टे पूरी तरह भरे रहने की संभावना है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

आम की गुठली से घर में उगाएं आम का पौधा

आम का पौधा कैस उगाएं:इन दिनों बाजार में अलग-अलग तरह के आम आ रहे हैं। लोग बड़े स्वाद से आम...
खेती-बाड़ी 
आम की गुठली से घर में उगाएं आम का पौधा

 टीम इंडिया ने आसानी से पाकिस्तान को हरा दिया

लंदन: लंदन में खेले गए FIH प्रो लीग 2026 के एक बेहद रोमांचक मैच में भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान...
खेल 
 टीम इंडिया ने आसानी से पाकिस्तान को हरा दिया

अब अंग्रेजी नहीं जानने वालों काे चुकाना पड़ रहा ‘लैंग्वेज टैक्स’

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का उपयोग करते हैं और अंग्रेजी नहीं जानते तो आप ‘लैंग्वेज टैक्स’ दे रहे हैं।...
टेक-मित्र 
अब अंग्रेजी नहीं जानने वालों काे चुकाना पड़ रहा ‘लैंग्वेज टैक्स’

मौसम 24 जून: 6 घंटे के भीतर 19 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 24 जून 2026: देश के कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम...
राष्ट्रीय 
मौसम 24 जून: 6 घंटे के भीतर 19 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

आज का राशिफल 24 जून 2026: दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा

मेष कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ से अटके हुए कार्य पूरे होंगेl बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रेम जीवन में...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 24 जून 2026: दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को परिणाम घोषित किया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित

राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया

वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित पद्म पुरस्कार अलंकरण समारोह द्वितीय में...
उत्तर प्रदेश 
 राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 इंजीनियर दोषी

लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित उस इमारत में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 इंजीनियर दोषी

अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ पूरे प्रदेश में जारी रहेगा विशेष अभियान : उच्च शिक्षा मंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को सुरक्षित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण देने के लिए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ पूरे प्रदेश में जारी रहेगा विशेष अभियान : उच्च शिक्षा मंत्री