टीम इंडिया ने आसानी से पाकिस्तान को हरा दिया

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

लंदन: लंदन में खेले गए FIH प्रो लीग 2026 के एक बेहद रोमांचक मैच में भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हरा दिया। मैच की शुरुआत में पाकिस्तानी टीम आगे चल रही थी, लेकिन भारत ने इस मैच में जोरदार वापसी की। भारत की तरफ से अभिषेक, नीलाकांत शर्मा, सुखजीत सिंह और राजिंदर ने शानदार गोल दागकर टीम को 4-1 की मजबूत बढ़त दिला दी। आखिरी समय में पाकिस्तान ने लगातार दो गोल करके मैच को काफी रोमांचक बना दिया और स्कोर 4-3 पर ला खड़ा किया। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों ने आखिरी मिनटों में दबाव को अच्छे से झेला और अपने बेहतरीन डिफेंस के दम पर पाकिस्तान को बराबरी करने का कोई मौका नहीं दिया। इस धमाकेदार जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान पर अपना दबदबा बरकरार रखा है।


पहले क्वार्टर में पाकिस्तान के पास थी बढ़त
पहले क्वार्टर के आखिरी मिनटों में भारतीय टीम ने मैच में वापसी करने की पूरी कोशिश की। भारत को लगातार कई पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन पाकिस्तान के मजबूत डिफेंस ने भारत के हर कोशिशों को नाकाम कर दिया। इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत सिंह के एक तेज शॉट को रोकते हुए पाकिस्तान के खिलाड़ी अब्दुल मन्नान चोटिल भी हो गए। तमाम कोशिशों के बावजूद भारतीय टीम पहले क्वार्टर में एक भी गोल नहीं कर पाई और पहला क्वार्टर खत्म होने तक पाकिस्तान 1-0 से आगे रहा।

पलक झपकते भारत से नेपाल और नेपाल से भारत पहुंचेगा पैसा ये खबर भी पढ़े : पलक झपकते भारत से नेपाल और नेपाल से भारत पहुंचेगा पैसा

दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भी टीम इंडिया का रहा दबदबा
इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने शानदार वापसी की। अभिषेक ने पहला गोल करके भारत को बराबरी दिलाई और फिर नीलकांत शर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर का 19वां शानदार गोल दागकर भारत को मैच में पहली बार आगे कर दिया। इन दोनों गोलों की बदौलत हाफ-टाइम के खत्म होने तक भारत ने पाकिस्तान पर 2-1 की बेहद जरूरी बढ़त बना ली और मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। तीसरे क्वार्टर में भी मैदान पर भारतीय टीम का ही जलवा देखने को मिला। भारत ने मैच में अपना दबदबा बनाए रखा और पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा दिया। इस बार सुखजीत सिंह ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए मैच का तीसरा गोल दागा, जिससे टीम इंडिया की बढ़त और बड़ी हो गई।

फीफा विश्व कप 2026 : 60 साल का इंतजार खत्म करने उतरेगा इंग्लैंड ये खबर भी पढ़े : फीफा विश्व कप 2026 : 60 साल का इंतजार खत्म करने उतरेगा इंग्लैंड

आखिरी क्वार्टर में पाकिस्तान ने की वापसी, लेकिन टीम इंडिया ने जीता मुकाबला
चौथे और आखिरी क्वार्टर में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। यहां भारतीय टीम ने अपनी रणनीति बदलते हुए एक बेहतरीन गोल किया और पाकिस्तान पर 4-1 की एक बड़ी और मजबूत बढ़त बना ली। ऐसा लग रहा था कि भारत इस मैच को आसानी से जीत जाएगा। लेकिन मैच के आखिरी मिनटों में पाकिस्तान ने अचानक जोरदार पलटवार किया और भारतीय डिफेंस को चौंकाते हुए लगातार दो गोल दाग दिए। मैच खत्म होने से ठीक पहले स्कोर 4-3 हो गया, जिससे मैदान पर रोमांच और तनाव दोनों बहुत बढ़ गए। हालांकि, इस भारी दबाव के बावजूद भारतीय टीम ने खुद को संभाला और अपनी बढ़त को बचाए रखा। इस तरह भारत ने यह रोमांचक मुकाबला 4-3 से जीतकर 3 पॉइंट्स अपने नाम किए।

एरलिंग हालांड की धमाकेदार डबल स्ट्राइक, नॉर्वे ने इराक को 4-1 से हराया ये खबर भी पढ़े : एरलिंग हालांड की धमाकेदार डबल स्ट्राइक, नॉर्वे ने इराक को 4-1 से हराया

 

 

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

आम की गुठली से घर में उगाएं आम का पौधा

आम का पौधा कैस उगाएं:इन दिनों बाजार में अलग-अलग तरह के आम आ रहे हैं। लोग बड़े स्वाद से आम...
खेती-बाड़ी 
आम की गुठली से घर में उगाएं आम का पौधा

 टीम इंडिया ने आसानी से पाकिस्तान को हरा दिया

लंदन: लंदन में खेले गए FIH प्रो लीग 2026 के एक बेहद रोमांचक मैच में भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान...
खेल 
 टीम इंडिया ने आसानी से पाकिस्तान को हरा दिया

अब अंग्रेजी नहीं जानने वालों काे चुकाना पड़ रहा ‘लैंग्वेज टैक्स’

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का उपयोग करते हैं और अंग्रेजी नहीं जानते तो आप ‘लैंग्वेज टैक्स’ दे रहे हैं।...
टेक-मित्र 
अब अंग्रेजी नहीं जानने वालों काे चुकाना पड़ रहा ‘लैंग्वेज टैक्स’

मौसम 24 जून: 6 घंटे के भीतर 19 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 24 जून 2026: देश के कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम...
राष्ट्रीय 
मौसम 24 जून: 6 घंटे के भीतर 19 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

आज का राशिफल 24 जून 2026: दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा

मेष कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ से अटके हुए कार्य पूरे होंगेl बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रेम जीवन में...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 24 जून 2026: दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को परिणाम घोषित किया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित

राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया

वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित पद्म पुरस्कार अलंकरण समारोह द्वितीय में...
उत्तर प्रदेश 
 राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 इंजीनियर दोषी

लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित उस इमारत में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 इंजीनियर दोषी

अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ पूरे प्रदेश में जारी रहेगा विशेष अभियान : उच्च शिक्षा मंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को सुरक्षित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण देने के लिए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ पूरे प्रदेश में जारी रहेगा विशेष अभियान : उच्च शिक्षा मंत्री