हिमाचल: 27 कॉलेजों में शुरू होगा एप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम, पढ़ाई के साथ मिलेगा नौकरी का अनुभव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। कॉलेज में पढ़ाई के साथ नौकरी का अनुभव भी मिलेगा। हिमाचल प्रदेश के हजारों छात्रों के लिए इस शैक्षणिक सत्र से उच्च शिक्षा का स्वरूप कुछ बदलने जा रहा है।

अब कई कॉलेजों में छात्र केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि पढ़ाई के दौरान ही उद्योगों से जुड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त करेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रदेश के 27 सरकारी और अनुदान प्राप्त कॉलेजों में एप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) शुरू करने का निर्णय लिया है।

उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. हरीश कुमार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार बी.कॉम के तहत कई रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

 राज्यपाल  ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखा किया रवाना  ये खबर भी पढ़े :  राज्यपाल  ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखा किया रवाना 

इनमें ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स, रिटेल ऑपरेशन मैनेजमेंट, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा तथा मानव संसाधन संचालन जैसे कोर्स शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, उन्हें रोजगार बाजार की जरूरतों के अनुरूप कौशल और अनुभव से भी लैस करना है।

शिमला जिले के राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान में रिटेल ऑपरेशन मैनेजमेंट और लॉजिस्टिक्स, राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में ई-कॉमर्स और मानव संसाधन संचालन, राजकीय महाविद्यालय ठियोग में ई-कॉमर्स, राजकीय महाविद्यालय रामपुर में बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा तथा राजकीय महाविद्यालय संजौली और सरस्वती नगर में भी बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा के पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

हमीरपुर जिले के राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा और ई-कॉमर्स, राजकीय महाविद्यालय बरसर में लॉजिस्टिक्स तथा राजकीय महाविद्यालय भोरंज में रिटेल ऑपरेशन मैनेजमेंट का कोर्स शुरू होगा।

बिलासपुर जिले के राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा और मानव संसाधन संचालन, जबकि राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में ई-कॉमर्स का पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा।

मंडी जिले के राजकीय महाविद्यालय मंडी में बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा, राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में लॉजिस्टिक्स, राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा और रिटेल ऑपरेशन मैनेजमेंट तथा राजकीय महाविद्यालय करसोग में ई-कॉमर्स का कोर्स शुरू होगा।

सोलन जिले के राजकीय महाविद्यालय अर्की और नालागढ़ में लॉजिस्टिक्स, ऊना जिले के राजकीय महाविद्यालय ऊना में रिटेल ऑपरेशन मैनेजमेंट और लॉजिस्टिक्स, कुल्लू जिले के राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा तथा सिरमौर जिले के राजकीय महाविद्यालय नाहन में बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा और रिटेल ऑपरेशन मैनेजमेंट का पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा।

कांगड़ा जिले के राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में लॉजिस्टिक्स, राजकीय महाविद्यालय धलियारा में बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा, राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां में बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा और लॉजिस्टिक्स, राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में रिटेल ऑपरेशन मैनेजमेंट तथा राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा और मानव संसाधन संचालन के कोर्स शुरू होंगे।

नड्डा के दौरे ने कांग्रेस की बेचैनी बढ़ाई, जनता के सामने नाकामियां उजागर : राजीव बिंदल ये खबर भी पढ़े : नड्डा के दौरे ने कांग्रेस की बेचैनी बढ़ाई, जनता के सामने नाकामियां उजागर : राजीव बिंदल

चंबा जिले के राजकीय महाविद्यालय चंबा में बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा का पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके अलावा शिमला स्थित सेंट बेड्स महाविद्यालय में भी बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा का कोर्स शुरू होगा। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं।

अखबार में समोसा-पकौड़ा परोसने पर सख्ती की मांग,  प्रशासन से मांगी कार्रवाई ये खबर भी पढ़े : अखबार में समोसा-पकौड़ा परोसने पर सख्ती की मांग,  प्रशासन से मांगी कार्रवाई

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

छत्तीसगढ़: बिजली बिल बढ़ोतरी पर बवाल, एनएसयूआई ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

धमतरी। छत्तीसगढ़ में बढ़ती बिजली दरों और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) धमतरी...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: बिजली बिल बढ़ोतरी पर बवाल, एनएसयूआई ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

रायपुर: पहली बार ईस्टर्न स्लैम 2026 का आयोजन, 3 देशों के 349 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

रायपुर। प्रतिष्ठित ईस्टर्न स्लैम 2026 का आयोजन पहली बार रायपुर में होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता 22 से...
खेल  छत्तीसगढ़ 
रायपुर: पहली बार ईस्टर्न स्लैम 2026 का आयोजन, 3 देशों के 349 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 4.859 किलो चरस के साथ पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार

कुल्लू। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुल्लू को गुरुवार को बड़ी सफलता...
हिमाचल 
 नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 4.859 किलो चरस के साथ पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार

सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के आरोप खारिज, नहीं मिला कोई सबूत: एसपी

सीवान। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान संघमित्रा पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर...
शिक्षा-रोजगार  बिहार 
 सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के आरोप खारिज, नहीं मिला कोई सबूत: एसपी

यूपी सरकार का श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा, हर वीकेंड चलेगी अयोध्या, नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्याचल की धार्मिक यात्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुगम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी सरकार का श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा, हर वीकेंड चलेगी अयोध्या, नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्याचल की धार्मिक यात्रा

उत्तर प्रदेश

यूपी सरकार का श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा, हर वीकेंड चलेगी अयोध्या, नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्याचल की धार्मिक यात्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुगम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी सरकार का श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा, हर वीकेंड चलेगी अयोध्या, नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्याचल की धार्मिक यात्रा

प्रतापगढ़ में विधायक के खिलाफ साइबर थाने में FIR दर्ज

प्रतापगढ़। सोशल मीडिया पर महिला सांसद के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापगढ़ में विधायक के खिलाफ साइबर थाने में FIR दर्ज

किसान दिवस में गूंजीं किसानों की समस्याएं, डीएम ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

प्रतापगढ़। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने अपनी समस्याएं और...
उत्तर प्रदेश 
किसान दिवस में गूंजीं किसानों की समस्याएं, डीएम ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

प्रतापगढ़ में चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, 12 वर्षों की उपलब्धियों का हो रहा प्रदर्शन

प्रतापगढ़। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जन कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापगढ़ में चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, 12 वर्षों की उपलब्धियों का हो रहा प्रदर्शन