बिरसा मुंडा कॉलेज में हॉकी कोच प्रतिमा बारवा की दी गई श्रद्धांजलि

बिरसा मुंडा कॉलेज में हॉकी कोच प्रतिमा बारवा की दी गई श्रद्धांजलि

खूंटी । बिरसा मुंडा कॉलेज परिसर स्थित फूटबॉल मैदान में शनिवार को जिला खेल प्रेमी के बैनर तले शोक सभा आ योजन कर हॉकी कोच प्रतिमा बारवा को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर जिला खेल प्रेमी के संजोयक मार्शल बारला ने कहा कि प्रतिमा बरवा का असमय निधन खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि प्रतिमा बारवा ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिये हैं। उनके निधन से पूरा क्षेत्र मर्माहत है। मौके पर दिवंगत के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। शोक सभा में सोनाराम सोरेन , सुशील तोपनो अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, दशरथ महतो, मानसिंह मुंडा, राजेश कोल, बलराम मुंडा परमानंद कुमार, बीबीयानी कोनगाड़ी, जुनास मुंडू, चमन होरो, निर्मल मिंज, रिमझिम बारला के अलावा विभिन्न खेलों से जुड़े लोगों ने प्रतिमा बारवा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

'संकल्प से सिद्धि' प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 11 साल बेमिसाल पर कार्यशाला संपन्न 'संकल्प से सिद्धि' प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 11 साल बेमिसाल पर कार्यशाला संपन्न
रायपुर । भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 11 साल बेमिसाल...
राजधानी में ईद-उल-जुहा शांति और भाइचारे के साथ संपन्न
खूंटी में विद्यार्थी परिषद ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
साइंटिफिक अकादमी के छात्रों ने पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प
बिरसा मुंडा कॉलेज में हॉकी कोच प्रतिमा बारवा की दी गई श्रद्धांजलि
केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर किसान अपनी आय को दोगुनी करें
अंतराष्ट्रीय स्तर के आइडियाज का शिक्षा में मिल रहा लाभ