आज का राशिफल 8 जून 2025: प्रेम, विवाह को लेकर होगी ख़ुशी 

आज का राशिफल 8 जून 2025: प्रेम, विवाह को लेकर होगी ख़ुशी 

मेष 
सामाजिक सम्पर्क में वृद्धि होगी। आपके प्रेम सम्बन्ध काफी मधुर रहने वाले हैं। तनाव के बावजूद कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा।  कई लोगों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण हो जायेंगे।

वृषभ 
 पैतृक सम्पत्ति के मामलों के उलझने की सम्भावना बन रही है।  काफी व्यस्त रहेंगे।गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। एक साथ अनेक कार्य सम्भालने पड़ेंगे। वकालत की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को नया सीखने को मिलेगा।

-मिथुन 
 प्रेमी जन को  मूल्यवान उपहार दे सकते हैं।योग पर ध्यान दें। इससे  सम्बन्ध और भी घनिष्ट और मधुर होंगे। मित्रों के भरोसे  महत्वपूर्ण कार्य न छोड़ें। बच्चे बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य पसन्द कर सकते हैं।

कर्क 
बोलचाल में अपशब्दों का प्रयोग बिल्कुल न करें। रिश्तेदारों के कारण कुछ तनाव हो सकता है। विद्यार्थी करियर को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दूसरों की सहायता करके  आत्मसन्तुष्टि की अनुभूति होगी।

सिंह 
दोपहर के बाद आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भौतिक भोग-विलास का भरपूर आनन्द लेंगे। व्यवसाय में सहयोगियों से मदद मिलेगी।

कन्या 
 भविष्य को ध्यान में रखते हुये नये कार्यों की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं।  प्रभावशाली लोगों से मिलना पड़ सकता है।अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। बड़बोलेपन वाले व्यवहार से बचें। महिलाओं को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला 
नये व्यापारिक अनुबन्ध कर सकते हैं।  रुके हुये कार्य प्रारम्भ हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। पिता के साथ चर्चा व उनका आशीर्वाद लेना उत्तम होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में सामंजस्य में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बन्धों को विवाह का स्वरूप दे सकते हैं।

वृश्चिक 
एसिडिटी की समस्या हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों को टालना हितकर होगा। आपके ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी। एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है। कीमती सामानों की सुरक्षा को लेकर थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा।

धनु 
 विवादित मामलों में आपकी विजय हो सकती है।  फाइनेन्स से जुड़े मामलों के लिये दिन बहुत अच्छा है। खर्चों में कमी आयेगी। कारोबार में लाभ मिलने से काफी अच्छा व सहज महसूस करेंगे। सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परेशानी होगी।

मकर 
लम्बित कार्यों को पूरा करने में अतिरिक्त धन खर्च हो सकता है।  नौकरीपेशा लोगों को विदेशी संस्थान से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। भोग-विलास में  अत्यन्त रुचि ले सकते हैं।  लोगों की समस्याओं को दूर करने को लेकर भी काफी सक्रिय रहेंगे। यदि किसी से आपने उधार लिया है तो आपको उसे भी लौटाना पड़ेगा।

कुंभ 
 सहकर्मियों के साथ आपकी दोस्ती बढ़ सकती है।महत्वपूर्ण कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। रुचि पूर्ण कार्य करने के अवसर मिलेंगे। सभी कार्य आपके अनुसार होने से मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति में विशेष रुचि ले सकते हैं।

मीन 
कार्य आरम्भ करने से बचें। बिना माँगे किसी को सलाह न दें। महिलायें किचन में काम करने के दौरान सावधानी रखें। किसी की गारण्टी न लें ।
पं सुभाष पाण्डेय

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

Earthquake: उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल Earthquake: उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
एथेंस। ग्रीस के उत्तरी हिस्से में स्थित माउंट एथोस के ग्रीक ऑर्थोडॉक्स धार्मिक क्षेत्र में शनिवार को 5.3 तीव्रता का...
 फ्रेंच ओपन के महिला सिंगल्स फाइनल में कोको गॉफ ने खिताब जीता
अगर डेमोक्रेट्स को एलन मस्क ने धन दिया तो भुगतने होंगे गंभीर नतीजे:'ट्रंप
राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब
आज का राशिफल 8 जून 2025: प्रेम, विवाह को लेकर होगी ख़ुशी 
'संकल्प से सिद्धि' प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 11 साल बेमिसाल पर कार्यशाला संपन्न
राजधानी में ईद-उल-जुहा शांति और भाइचारे के साथ संपन्न