बुनियादपुर में पेयजल का संकट, टैंकर से कई जा रही जलापूर्ति

बुनियादपुर में पेयजल का संकट, टैंकर से कई जा रही जलापूर्ति

दक्षिण दिनाजपुर।बुनियादपुर नगरपालिका के 14 वार्डों में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। आरोप है कि अभी तक सभी वार्डों में पीएचई के नल नहीं पहुंचे हैं। नल पहुंचे भी हैं तो पानी नहीं मिल रहा है। बुनियादपुर बस स्टैंड के पास सिर्फ चार वार्डों में ही पीएचई की पेयजल सेवा चालू है। शहरवासियों के अनुसार शहर के मिर्जादपुर इलाके में पीएचई का रिजर्वर है। वहां से शहर के नारायणपुर, रंगापुकुर, गवर्नमेंट कॉलोनी, सेलिमाबाद, हल्दी, मिर्जादपुर इलाकों में हर घर में पेयजल के नल पहुंचे हैं। लेकिन अधिकांश नलों से पानी नहीं आ रहा है। नगरपालिका के मार्क 2 ट्यूबवेल भी बार बेकार हो गए हैं।

ऐसे में नगरपालिका को रोज करीब 14 वार्डों में पेयजल का टैंकर भेजना पड़ रहा है। नगरपालिका प्रशासक कमल सरकार ने कहा, शहर में पानी की समस्या है। सेवा सामान्य रखने के लिए हम वार्डों में पेयजल की टंकी पहुंचा रहे हैं। नगरपालिका और शहरी विकास विभाग की मदद से, अमृत(2) परियोजना के तहत आवंटित ₹55 करोड़ से नगरपालिका शहर के 14 वार्डों में पाइप पेयजल सेवा प्रदान करेगी। नगरपालिका अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के भीतर परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। नगरपालिका प्रशासक ने कहा कि शहर में अमृत(2) परियोजना का काम शुरू होगा। इसके लिए ₹55 करोड़ आवंटित किए गए हैं। बहुत जल्द काम शुरू हो जाएगा। अगले साल पेयजल की समस्या नहीं रहेगी। बुनियादपुर शहर के हल्दी इलाके के निवासी मनोरंजन प्रमाणिक ने कहा कि घर में जल का नल पहुंच गया है। लेकिन पानी नहीं आ रहा है। साधारण ट्यूबवेल भी काम नहीं कर रहा है। मार्क 2 ट्यूबवेल का पानी ठीक नहीं है। हमें नगरपालिका के टैंकर से पानी लेना पड़ता है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना
रांची। झारखंड में 15 जून के बाद दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून के पहुंचने की संभावना है। 10 जून के बाद राज्य में...
फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद
हिमाचल में सैलानियों की बहार, शिमला और मनाली में 80 फीसदी होटल पैक
पुलिस का 5 घंटे चला धरपकड़ अभियान, 62 अभियुक्त गिरफ्तार
विदेश मंत्री जयशंकर 8 से 14 जून तक फ्रांस, यूरोपीय संघ और बेल्जियम की यात्रा पर
बछईपुर में दो कारों की टक्कर में एक की मौत, पांच घायल
एमपीएल युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा को बड़े मंच पर दिखाने का एक सशक्त माध्यम: आलोक बिड़ला