खड़े हाईवा से टकराई अनियंत्रित बाइक, हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा–हाता मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। यह घटना सुबह करीब पांच बजे तुड़ी गांव के समीप,पेट्रोल पंप के पास हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,श्याम सिंह मुंडा(50) मूल रूप से पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल के उलीडीह गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में जमशेदपुर के बिरसानगर में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।

मंगलवार की सुबह वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से अपने पैतृक गांव उलीडीह जा रहे थे। इसी दौरान तुड़ी गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक हाईवा वाहन से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि श्याम सिंह मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी पत्नी भी सड़क पर गिरकर जख्मी हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

गढ़वा में जुआ अड्डे पर छापा, 10.50 लाख नकद बरामद ये खबर भी पढ़े : गढ़वा में जुआ अड्डे पर छापा, 10.50 लाख नकद बरामद

सूचना मिलते ही पोटका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद श्याम सिंह मुंडा को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी का इलाज जारी है।

चिकित्सकों के अनुसार, पत्नी को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक और हाईवा वाहन को कब्जे में ले लिया है।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हाईवा वाहन सड़क किनारे खड़ा था और संभवतः पर्याप्त संकेतक या सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

हत्या के बाद नेपाल भागने की फिराक में तीन युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक युवक की कथित हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपितों को पश्चिम...
पश्चिम बंगाल 
हत्या के बाद नेपाल भागने की फिराक में तीन युवक गिरफ्तार

जहीर खान बने CSK के नए मुख्य कोच, 2027 से संभालेंगे कमान

चेन्नई। पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सोमवार को पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को...
खेल 
जहीर खान बने CSK के नए मुख्य कोच, 2027 से संभालेंगे कमान

टेलीग्राम पर गेम में मुनाफे का झांसा देकर युवक से ठगे 1.75 लाख 

जयपुर। राजधानी के भट्टाबस्ती थाना इलाके में टेलीग्राम पर पार्ट टाइम काम और गेम में मुनाफे का झांसा देकर साइबर...
राजस्थान 
टेलीग्राम पर गेम में मुनाफे का झांसा देकर युवक से ठगे 1.75 लाख 

उत्तर प्रदेश

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

निगोहां हाइवे पर चलट चलती एसयूवी बनी आग का गोला

मोहनलालगंज,लखनऊ। रायबरेली जनपद‌ के बछरावां निवासी सत्यदेव सिंह अपनी बहन गीता के साथ सोमवार की दोपहर 1:30बजे के करीब अपनी...
उत्तर प्रदेश 
निगोहां हाइवे पर चलट चलती एसयूवी बनी आग का गोला

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी हुयी लापता

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बीते शुक्रवार की देर रात एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता...
उत्तर प्रदेश 
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी हुयी लापता