धनबाद: दो पत्नियों के विवाद में भाजपा नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,  जांच जारी 

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

धनबाद। धनबाद के गोविंदपुर क्षेत्र से शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के उपर बाजार की है, जहां अमृत दास का शव घर के अंदर मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। मां और बहन का कहना है कि अमृत दास की शादी दो सगी बहनों से हुई थी और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

परिजनों का आरोप है कि दोनों पत्नियों ने मिलकर अमृत दास की हत्या की है। परिवार ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना से एक दिन पहले अमृत दास अपनी दूसरी पत्नी को शॉपिंग कराने ले गए थे। इसी बात को लेकर घर में विवाद बढ़ गया था। इसके बाद अचानक उनकी मौत की खबर सामने आई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

वहीं, गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद रावत ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला: लोयाबाद में ईडी की दबिश, आरोपित फरार ये खबर भी पढ़े : के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला: लोयाबाद में ईडी की दबिश, आरोपित फरार

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

दिव्यांगजन रोजगार अभियान अब 13 तक 

लखनऊ। कौशल विकास मिशन द्वारा आयोजित किए जा रहे दिव्यांगजन रोजगार अभियान की समय-सीमा बढ़ाकर अब 13 अगस्त कर दी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दिव्यांगजन रोजगार अभियान अब 13 तक 

अंबेडकरनगर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन

जलभराव, गंदगी, जर्जर सड़क और स्ट्रीट लाइट समेत सात समस्याएं उठाईं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश

दिव्यांगजन रोजगार अभियान अब 13 तक 

लखनऊ। कौशल विकास मिशन द्वारा आयोजित किए जा रहे दिव्यांगजन रोजगार अभियान की समय-सीमा बढ़ाकर अब 13 अगस्त कर दी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दिव्यांगजन रोजगार अभियान अब 13 तक 

अंबेडकरनगर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन

जलभराव, गंदगी, जर्जर सड़क और स्ट्रीट लाइट समेत सात समस्याएं उठाईं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन