उपायुक्त रंजन ने सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं में दिए सुधार के निर्देश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जमशेदपुर। जिले के उपायुक्त राजीव रंजन ने मंगलवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

बिना पूर्व सूचना पहुंचे डीसी के दौरे से अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ओपीडी,एक्स-रे यूनिट,एनआईसीयू, पीआईसीयू और ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा।

गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल ये खबर भी पढ़े : गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

उन्होंने मरीजों के लिए बनाए गए वेटिंग एरिया, वाशरूम, किचन और डॉक्टरों के कक्ष का भी निरीक्षण किया। डीसी ने स्पष्ट कहा कि मरीजों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण इलाज देना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इमरजेंसी वार्ड में अत्यधिक भीड़ और पंजीकरण में हो रही देरी को देखते हुए उपायुक्त ने तुरंत अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन काउंटर खोलने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाओं में देरी सीधे मरीजों की जान से जुड़ा मामला है, इसलिए व्यवस्था दुरुस्त रखना अनिवार्य है।

इसके अलावा डीसी ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल की सेवाओं पर फीडबैक लिया। ब्लड बैंक का निरीक्षण कर रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए,वहीं कैंटीन की साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता पर भी सख्ती दिखाई।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने व्यवस्थाओं को आंशिक रूप से संतोषजनक बताया,लेकिन कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश देते हुए 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आज का राशिफल : 08 अगस्त, इनके लेनदेन में अस्पष्टता ठीक नहीं

मेष - कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान- सम्मान में वृद्घि होगी। अच्छे...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 08 अगस्त, इनके लेनदेन में अस्पष्टता ठीक नहीं

मौसम 8 अगस्त: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 8 अगस्त 2026: देश में तूफानी बारिश के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किलें...
राष्ट्रीय 
मौसम 8 अगस्त: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

बिना बिजली-AC के 7 डिग्री तक ठंडा होगा कमरा, मिट्टी वाली तकनीक का कमाल

नई दिल्ली। ऑस्ट्रिया की ग्राज यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (TU Graz) के रिसर्चर्स ने बिना बिजली और केमिकल के हवा को...
टेक-मित्र 
बिना बिजली-AC के 7 डिग्री तक ठंडा होगा कमरा, मिट्टी वाली तकनीक का कमाल

पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी 21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में ग्वालियर राज्य साइबर जोन पुलिस...
मध्य प्रदेश 
 पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 के तीसरे दिन शुक्रवार को केंद्रीय संस्कृति और...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर