कोल इंडिया ने राजमहल क्षेत्र के तीन अधिकारियों को दी प्रोन्नति, खुशी की लहर

कोल इंडिया ने राजमहल क्षेत्र के तीन अधिकारियों को दी प्रोन्नति, खुशी की लहर

गोड्डा। कोल इंडिया लिमिटेड ने ईसीएल के राजमहल परियोजना क्षेत्र में कार्यरत तीन अधिकारियों को ई-4 से ई-5 ग्रेड में प्रोन्नति दी है। इस पदोन्नति के तहत अब ये अधिकारी उप प्रबंधक के स्थान पर प्रबंधक के रूप में कार्य करेंगे।

प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों में उत्खनन विभाग के चंदन कुमार भारती, भैरव कुमार एवं प्रशांत कुमार शामिल हैं। कोल इंडिया मुख्यालय से जारी आदेश के बाद इन अधिकारियों के चेहरे पर प्रसन्नता साफ झलक रही है।

प्रोन्नति को लेकर खुशी व्यक्त करते हुए विपणन तथा ड्रिल इंचार्ज चंदन कुमार भारती ने कहा कि यह पदोन्नति उनके लिए न केवल एक नई जिम्मेदारी है, बल्कि कोल इंडिया परिवार द्वारा उनके कार्य को दिया गया सम्मान भी है। उन्होंने कहा कि उन्हें अब प्रबंधक के रूप में कार्य करने का अवसर मिला है, जिसके लिए वे पूरे कोल इंडिया परिवार के प्रति आभार प्रकट करते हैं।

इस उपलब्धि पर राजमहल क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक ए. नायक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने तीनों अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस प्रोन्नति से राजमहल परियोजना क्षेत्र के कर्मचारियों में भी उत्साह का माहौल है और यह विश्वास बना है कि समर्पित एवं योग्य अधिकारियों को समय पर सम्मान और अवसर जरूर मिलता है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां