टूइलाडुंगरी में लगातार दूसरे दिन कारों में लगी आग, साजिश की आशंका

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र के टूइलाडुंगरी स्थित सेकेंड हैंड कार शोरूम में लगातार दूसरे दिन आग लगने की घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। गुरुवार देर रात साईं मोटर्स सेल-परचेज परिसर में खड़ी दो सेकेंड हैंड कारें धू-धू कर जल उठीं।

आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों तक भी लपटें पहुंचने लगीं। हालांकि दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात सबसे पहले एक कार से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में कार आग के गोले में तब्दील हो गई और आग ने बगल में खड़ी दूसरी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया।

अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपित गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और गोलमुरी थाना पुलिस को दी। दमकल की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई, लेकिन तब तक दोनों कारें पूरी तरह जल चुकी थीं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी शोरूम में बुधवार को भी एक कार में आग लगी थी। उस समय शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को कारण माना गया था, लेकिन लगातार दूसरी बार देर रात हुई आग लगी की घटना के बाद अब लोगों को किसी शरारती तत्व की करतूत होने की आशंका है। इलाके के लोगों का कहना है कि एक ही परिसर में लगातार दो दिन आग लगना सामान्य घटना नहीं हो सकती।

साईं मोटर्स के संचालक ने भी घटना को संदिग्ध बताते हुए कहा कि उनकी गाड़ियां अपने आप नहीं जल रही हैं। उन्होंने आशंका जताई कि किसी साजिश के तहत उनके वाहन निशाना बनाए जा रहे हैं।

खूंटी: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ाई, बच्चों की जान पर मंडरा रहा खतरा... ये खबर भी पढ़े : खूंटी: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ाई, बच्चों की जान पर मंडरा रहा खतरा...

संचालक का कहना है कि बुधवार सुबह को एक कार जली थी और रात को दो कारों में आग लगा दी गई। यह महज संयोग नहीं हो सकता। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

घटना के दौरान सड़क किनारे कई अन्य वाहन भी खड़े थे। आग की लपटें अगर आगे बढ़तीं तो कई और गाड़ियां इसकी चपेट में आ सकती थीं। इससे बड़ा हादसा होने की संभावना थी। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि रेलवे स्टेशन जाने वाली कालीमाटी सड़क किनारे अवैध रूप से सेकेंड हैंड कारों का शोरूम संचालित किया जा रहा है।

 रायपुर प्रेस क्लब में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पत्रकारों ने किया योगाभ्यास ये खबर भी पढ़े :  रायपुर प्रेस क्लब में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पत्रकारों ने किया योगाभ्यास

सड़क के किनारे लाइन से ‘फॉर सेल’ लिखी गाड़ियां खड़ी रहती हैं, जिससे यातायात प्रभावित होने के साथ हादसे का खतरा भी बना रहता है। लोगों ने कहा कि रातभर सड़क किनारे बड़ी संख्या में वाहन पार्क रहते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती।

गोलमुरी थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आग दुर्घटनावश लगी या किसी ने जानबूझकर घटना को अंजाम दिया। लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं से इलाके के लोग सहमे हुए हैं और जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लखनऊ अग्निकांड : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ अग्निकांड प्रकरण पर देर रात उच्च स्तरीय बैठक की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

कोचिंग अग्निकांड : लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह ने घटनास्थल का लिया जायजा, ट्रामा सेंटर में भर्ती घायलों से भी मिले

लखनऊ। लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कोचिंग अग्निकांड : लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह ने घटनास्थल का लिया जायजा, ट्रामा सेंटर में भर्ती घायलों से भी मिले

अमेरिका से साझेदारी, पर भारत किसी के दबाव में नहीं: डॉ. मयंक चतुर्वेदी

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका आज विश्व की सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारियों में से एक हैं। रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी,...
राष्ट्रीय 
अमेरिका से साझेदारी, पर भारत किसी के दबाव में नहीं: डॉ. मयंक चतुर्वेदी

फीफा विश्व कप : जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक टूर्नामेंट से बाहर

बोस्टन। फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक...
खेल 
फीफा विश्व कप : जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक टूर्नामेंट से बाहर

कतर फैक्ट्री दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की जान गई, दूतावास ने जताया शोक

दोहा। कतर के रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र में हुई एक दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की मृत्यु हो गई है।...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
कतर फैक्ट्री दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की जान गई, दूतावास ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश

लखनऊ अग्निकांड : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ अग्निकांड प्रकरण पर देर रात उच्च स्तरीय बैठक की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

कोचिंग अग्निकांड : लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह ने घटनास्थल का लिया जायजा, ट्रामा सेंटर में भर्ती घायलों से भी मिले

लखनऊ। लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कोचिंग अग्निकांड : लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह ने घटनास्थल का लिया जायजा, ट्रामा सेंटर में भर्ती घायलों से भी मिले

लखनऊ अग्निकांड: चार अफसर सस्पेंड, चार गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में मुख्यमंत्री ने कार्रवाई करते हुए चार अफसरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड: चार अफसर सस्पेंड, चार गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच

लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक

कानपुर । लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद कानपुर में भी सुरक्षा मानकों को लेकर व्यापक अभियान...
उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक