जम्मू-कश्मीर में ताजा हिमपात के बाद कई रोड बंद
By Harshit
On
श्रीनगर। कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात और कुछ मैदानी इलाकों में बारिश के कारण रविवार को कई सड़कें बंद हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यातायात पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले को जम्मू संभाग के पुंछ और राजौरी जिलों से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड को रविवार को पीर की गली में हिमपात के बाद एहतियात के तौर पर वाहन यातायात के लिए बंद कर दिया गया। राजदान टॉप और उत्तरी कश्मीर जिले की अन्य जुड़ी सड़कों पर हिमपात के कारण गुरेज-बांदीपोरा सड़क भी वाहन यातायात के लिए बंद कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि फिसलन की स्थिति के कारण सोनमर्ग-कारगिल मार्ग पर भी यातायात निलंबित कर दिया गया है।रात भर हुयी हिमपात ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट को सफेद चादर से ढक दिया, जिससे वहां रहने वाले पर्यटक काफी खुश हुए। सीमांत कश्मीर जिले कुपवाड़ा के करनाह से हिमपात की खबरें मिलीं।
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में भी रविवार को सीजन की पहली हिमपात हुयी। दक्षिण कश्मीर के पिकनिक स्थल कोकेरनाग को छोड़कर शनिवार को घाटी के सभी मौसम केंद्रों पर दिन का तापमान मामूली रूप से गिरा और सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह पिछले दिन सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम था। गुलमर्ग को छोड़कर कश्मीर के विभिन्न मौसम केंद्रों पर शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
16 May 2025 13:11:03
नई दिल्ली। स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो फोर्ब्स की 2025 की दुनिया के 50 सबसे अधिक कमाई करने वाले एथलीटों की...
टिप्पणियां