माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के हेलीपैड टर्मिनल में लगी आग
शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग, 30 मिनट के भीतर अग्निशमन ने पाया काबू,कोई हताहत नहीं
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए बेस कैंप, कटरा में एक हेलीपैड टर्मिनल आग लगने से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इस बीच किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि हेलीपैड टर्मिनल में आग सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों तथा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा कर्मियों के संयुक्त प्रयासों से 30 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय टर्मिनल बंद था जो मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रांज़िट पॉइंट है। उन्होंने बताया कि आग में टिकट काउंटर पर रखे कुछ कंप्यूटर और एक कॉफी शॉप जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
