गुलमर्ग में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, खूबसूरती और मेहमाननवाजी के मुरीद हुए सैलानी

गोंडोला राइड से हसीन वादियों का लुत्फ उठा रहे टूरिस्ट; बोले- 'कश्मीर वाकई धरती का स्वर्ग है

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। टूरिस्ट गोंडोला के जरिए खोंगदूरी और अफरवत की खूबसूरती का मजा ले रहे हैं। इसके साथ ही इलाके के नजारों और स्थानीय लोगों की मेहमाननवाजी की तारीफ कर रहे हैं।

 गुलमर्ग घूमने आई एक पर्यटक ने सोमवार को आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि यहां पहली बार आए हैं और अनुभव तो बहुत बढ़िया है, जैसे हम लोग मूवी में देखते और सुनते आए हैं। हम इसे महसूस कर रहे हैं और इसका आनंद ले रहे हैं। यहां का नजारा मनमोहक है, लेकिन एक चीज जिसे हम मिस कर रहे हैं, वह है बर्फ। गुलमर्ग में बर्फ देखने के लिए हम एक बार फिर से वापस आएंगे।

एनआइए की कश्मीर में बड़ी कार्रवाई, सात ठिकानों पर तलाशी ये खबर भी पढ़े : एनआइए की कश्मीर में बड़ी कार्रवाई, सात ठिकानों पर तलाशी

उन्होंने कहा कि यहां के लोग बहुत मददगार हैं, उनकी मेहमाननवाजी काफी अच्छी है। हम लोग बहुत एंजॉय कर रहे हैं। हम लोगों ने बहुत यादें जुटा ली हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में एक बार हर किसी को कश्मीर जरूर आना चाहिए। कश्मीर एक सपने जैसा है। जैसा कि हम लोग सुनते आए हैं कि कश्मीर स्वर्ग है, वाकई में यह धरती का स्वर्ग है।

जम्मू-कश्मीर घूमने आई एक अन्य पर्यटक सोनिया ठाकुर ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश से आई हैं। श्रीनगर में यह उनका पहला अनुभव है और यह बहुत अच्छा है। पहले थोड़ी बारिश हो रही थी। हालांकि, अभी तो धूप आ गई है। सोनिया ने कहा कि कश्मीर बहुत ही खूबसूरत है, हिमाचल की तरह ही। 

उन्होंने भी लोगों से कहा कि गुलमर्ग जरूर आएं। यहां के लोग काफी अच्छे हैं। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई है। सब बहुत बढ़िया है।

कश्मीर घूमने आए एक अन्य टूरिस्ट ने भी कहा कि उनका यहां पहला अनुभव है। मौसम काफी सुहावना है। यह मिनी स्विट्जरलैंड की तरह लग रहा है। यहां के लोग काफी अच्छे हैं। पर्यटकों को बहुत सम्मान देते हैं। 

उन्होंने कहा कि जैसा कि लोग कश्मीर के बारे में बात करते हैं कि यह सुरक्षित नहीं है, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। यहां के लोग काफी मिलनसार हैं। लोग बहुत अच्छे से खिदमत करते हैं। मैं तो सबको कहूंगा कि एक बार यहां जरूर आइए और सभी सीजन में आइए। यहां सर्दी और गर्मी का अलग-अलग मजा है। अभी सितंबर का महीना है, तो इसका अलग ही मजा है। मुझे बहुत ही अच्छा लगा और सब लोगों को जरूर आना चाहिए।

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान