जिले की 42 ग्राम पंचायतों का निर्विरोध चयन, पंचायती राज विभाग को भेजी गई रिपोर्ट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के बीच शिमला जिले की 42 ग्राम पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। जिला शिमला में कुल 441 ग्राम पंचायतें हैं और इनमें से 9.52 प्रतिशत पंचायतों में बिना मुकाबले ही उम्मीदवार विजयी घोषित हुए हैं।

पंचायतों में यह जानकारी जिला पंचायत अधिकारी एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) शिमला की ओर से पंचायती राज विभाग को भेजी गई रिपोर्ट में सामने आई है। शुक्रवार शाम को नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए।

रिपोर्ट के अनुसार चौपाल विकास खंड में सबसे ज्यादा 10 ग्राम पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। इनमें खद्दर, बिजमल, कुटाह, क्यारी (शिलान), बाघर (चौकी), सराहन, पंद्राड़ा, जवाग चमरोग, लच्छोग और बोहर पंचायतें शामिल हैं।

लाहौल-स्पीति में पहाड़ी से गिरा पत्थर, एचआरटीसी परिचालक की दर्दनाक मौत ये खबर भी पढ़े : लाहौल-स्पीति में पहाड़ी से गिरा पत्थर, एचआरटीसी परिचालक की दर्दनाक मौत

इसके बाद छौहारा विकास खंड में 7 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। इनमें अम्बोई, खशाली, धमवारी, दियुड़ी-मायला, पेखा, रणोल और थाना पंचायत शामिल हैं।

ठियोग विकास खंड में भी 7 ग्राम पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। इनमें बलग, रौणी मतियाना, भोगड़ा-पल्ली, घूंड, क्यारा, ग्वाही स्थित देवी मोड़ और मुंडू पंचायतें शामिल हैं।

रोहड़ू विकास खंड में 5 पंचायतों में मुकाबला नहीं हुआ। यहां करचाड़ी, पुजारली-3, जगोठी, मुंचारा और अंतापू-बटाड़ी पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं।

कोटखाई विकास खंड में गुम्मा, थरोला और घुंडा बढ़ेच पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं, जबकि कुपवी विकास खंड में चुरायन डाक-श्राड़, मलाट और बाग धमराह पंचायतों में उम्मीदवार बिना मुकाबले जीत गए हैं। बसंतपुर विकास खंड की मंडयालू और हिमरी पंचायतें भी निर्विरोध चुनी गई हैं।

इसके अलावा रामपुर विकास खंड की बढ़ाहल और कूट पंचायत, नारकंडा विकास खंड की शालोंठा पंचायत, ननखड़ी विकास खंड की शोली पंचायत और जुब्बल विकास खंड की भोलाड़ पंचायत में भी चुनाव नहीं हुआ और उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।

जिला प्रशासन के अनुसार यह सूची विकास खंडों से टेलीफोन के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। पंचायत चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और जांच के बाद अब कई क्षेत्रों में मुकाबले की तस्वीर साफ होने लगी है।

31 हजार से ज्यादा पदों के लिए होगा मुकाबला
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव तीन चरणों में 26, 28 और 30 मई को होंगे। इस बार प्रदेश में कुल 31,182 पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।

इनमें 3,754 प्रधान, 3,754 उपप्रधान, 21,654 वार्ड सदस्य, 1,769 बीडीसी सदस्य और 251 जिला परिषद सदस्य शामिल हैं।

प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों की मतगणना मतदान खत्म होने के तुरंत बाद की जाएगी। वहीं जिला परिषद और बीडीसी सदस्य पदों की मतगणना 31 मई को होगी।

पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण इलाकों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और नामांकन जांच के बाद अब मुकाबले की तस्वीर भी साफ होने लगी है।

50 लाख मतदाता करेंगे फैसला, सबसे ऊंचा मतदान केंद्र लाहौल-स्पीति में
इस बार पंचायत चुनाव में 50 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। करीब 52 हजार युवा पहली बार वोट डालेंगे, जिनमें लगभग 23 हजार महिलाएं शामिल हैं। प्रदेशभर में 21,678 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

लाहौल-स्पीति के काजा क्षेत्र के लांगजा स्थित कौमिक पाठशाला में 4,587 मीटर की ऊंचाई पर प्रदेश का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र बनाया गया है।

वहीं सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र की भाटावाली पंचायत में सबसे ज्यादा मतदाता हैं। दूसरी ओर किन्नौर के पूह क्षेत्र के सुमरा गांव में सबसे कम 178 मतदाता दर्ज किए गए हैं।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति ने पत्नी का गला काटकर किया हत्या का प्रयास

लंबे समय से अलग रह रहे थे पति-पत्नी। बाजार में महिला पर अचानक हमला। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को...
पश्चिम बंगाल 
पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति ने पत्नी का गला काटकर किया हत्या का प्रयास

मेदिनीपुर मेडिकल में एक्सपायरी सलाइन विवाद, पांच कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

मरीज को कथित रूप से एक्सपायरी सलाइन चढ़ाने का आरोप। स्वास्थ्य विभाग ने पांच कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भेजा।...
पश्चिम बंगाल 
मेदिनीपुर मेडिकल में एक्सपायरी सलाइन विवाद, पांच कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

पश्चिम बंगाल में मानसून का कहर, उत्तर बंगाल में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में भूस्खलन की आशंका। नदी-नालों का जलस्तर...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून का कहर, उत्तर बंगाल में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

मप्रः मुख्यमंत्री आज इंदौर में माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का करेंगे शुभारंभ

इंदौर में 'यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026' का आयोजन। 10 प्रमुख क्षेत्रों के लगभग 5,000 युवाओं की सहभागिता। युवाओं के सुझावों से...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मप्रः मुख्यमंत्री आज इंदौर में माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का करेंगे शुभारंभ

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 24 IPS अधिकारियों के तबादले, 12 जिलों के SP बदले

रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन के गृह विभाग ने शुक्रवार रात 24 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। जारी सूची में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 24 IPS अधिकारियों के तबादले, 12 जिलों के SP बदले

उत्तर प्रदेश

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 24 IPS अधिकारियों के तबादले, 12 जिलों के SP बदले

रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन के गृह विभाग ने शुक्रवार रात 24 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। जारी सूची में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 24 IPS अधिकारियों के तबादले, 12 जिलों के SP बदले

यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को नई जिला पंचायतों के गठन तक निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक

पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा

झांसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावा

भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की सहयुक्त आचार्य डॉ. स्वर्णिमा सिंह को विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार