लाहौल-स्पीति में पहाड़ी से गिरा पत्थर, एचआरटीसी परिचालक की दर्दनाक मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले की मयाड़ घाटी में गुरुवार सुबह एक हादसे में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के एक परिचालक की मौत हो गई।

हादसा धोंदल नाला के पास उस समय हुआ, जब परिचालक बस के साथ लौटते समय नाले के किनारे हाथ-मुंह धो रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिरा और उनके सिर पर आ लगा। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मंडी जिले की लाड़भरोल तहसील के पंजालाग गांव निवासी ज्ञान सिंह के रूप में हुई है। वह एचआरटीसी के केलांग डिपो में परिचालक के पद पर कार्यरत थे।

कुल्लू में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से 1.055 किलो चरस बरामद, चार युवक गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : कुल्लू में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से 1.055 किलो चरस बरामद, चार युवक गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस बुधवार को उदयपुर से मयाड़ घाटी के खंजर रूट के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण बस करपट से आगे नहीं जा सकी और उसे वापस लौटना पड़ा।

गुरुवार सुबह करीब 7:10 बजे बस उदयपुर की ओर लौट रही थी। धोंदल नाला के पास ज्ञान सिंह बस से उतरकर हाथ-मुंह धो रहे थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिरा, जो उनके सिर पर लगा। चोट इतनी गंभीर थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बस चालक और स्थानीय लोगों ने पुलिस थाना उदयपुर को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

उधर, लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत परिचालक के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए जिला प्रशासन को पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। हादसे के बाद एचआरटीसी कर्मचारियों और क्षेत्र के लोगों में शोक का माहौल है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

महापुरुषों की प्रतिमाएं राष्ट्र की चेतना, भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा का अमर स्रोत -जयवीर

लखनऊ। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि किसी भी राष्ट्र की पहचान उसके महापुरुषों, उसके इतिहास और...
उत्तर प्रदेश 

कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना महुली पुलिस द्वारा डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के आदेश के क्रम में आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल,...

ई-रिक्शा को रोक देने वाले ऐप्स पर केंद्र सरकार ने दिखाई सख्ती, ऐप स्टोर से हटाया

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने ई-रिक्शा को दूर से रोक देने वाले ऐप्स को ऐप स्टोर से हटवा दिया है।...
राष्ट्रीय 
ई-रिक्शा को रोक देने वाले ऐप्स पर केंद्र सरकार ने दिखाई सख्ती, ऐप स्टोर से हटाया

पीसीएस संघ : विश्व भूषण अध्यक्ष, महासचिव बनी सृष्ठि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पीसीएस एसोसिएशन का शुक्रवार को पुर्नगठन किया गया । इसमें कार्यवाहक अध्यक्ष  विश्व भूषण मिश्रा को बनाया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

भातखण्डे विवि में 16वें दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां शुरू

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में 16वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में विविध शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।...