हिसार: एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 53 किलो से अधिक डोडा पोस्त बरामद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हिसार। हिसार पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने वाणिज्य मात्रा में 53 किलो 240 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। इस कार्रवाई में तस्करी में इस्तेमाल एक स्विफ्ट कार को भी जब्त करके अर्बन एस्टेट थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने गुरुवार काे बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम हाईवे एनएच-9ए पर रायपुर रेलवे पुल के नजदीक थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में तीन युवक भारी मात्रा में डोडा पोस्त लेकर हिसार की ओर आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रायपुर चौक के निकट नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर कार में सवार तीनों युवक वाहन को मौके पर छोड़कर खेतों की ओर भाग गए।

शिमला: टैंकर और कार की टक्कर में दो पुलिस जवानों की मौत ये खबर भी पढ़े : शिमला: टैंकर और कार की टक्कर में दो पुलिस जवानों की मौत

एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार राजस्थान के करौली जिले में पंजीकृत पाई गई। वाहन स्वामी एवं वाहन किराये पर लेने वाले व्यक्तियों से पूछताछ के आधार पर वाहन एक संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे में होना पाया गया, जिसके विरुद्ध नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से तीन प्लास्टिक कट्टों में कुल 53 किलो 240 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ.

जिसमें पहले कट्टे से 20 किलो 300 ग्राम, दूसरे कट्टे से 17 किलो 320 ग्राम तथा तीसरे कट्टे से 15 किलो 620 ग्राम डोडा पोस्त मिला। बरामद डोडा पोस्त एवं तस्करी में इस्तेमाल कार को कब्जे में लेकर सील किया गया।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भिंड-ग्वालियर रोड पर भीषण हादसा, 8 की मौत, 26 घायल

भोपाल : भिंड-ग्वालियर रोड पर छीमका गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में आठ लोगों की...
मध्य प्रदेश 
भिंड-ग्वालियर रोड पर भीषण हादसा, 8 की मौत, 26 घायल

सीजीएल समेत टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रांची। छात्रों के आंदोलन के 24वें दिन राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए टीडीपीएल की ओर से ली गई...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
सीजीएल समेत टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का तबादला

पटना।बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना...
राज्य  मध्य प्रदेश 
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का तबादला

देश में हर साल पांच लाख से अधिक सड़क हादसे, दो लाख से ज्यादा मौतें: जस्टिस सप्रे

रीवा। उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अभय मनोहर सप्रे ने कहा कि भारत में हर वर्ष पांच लाख से...
राज्य  मध्य प्रदेश 
देश में हर साल पांच लाख से अधिक सड़क हादसे, दो लाख से ज्यादा मौतें: जस्टिस सप्रे

खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर करें सख्त कार्रवाई : संभागायुक्त शर्मा

भोपाल। भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि संभाग के सभी ज़िलों में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन...
राज्य  मध्य प्रदेश 
खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर करें सख्त कार्रवाई : संभागायुक्त शर्मा

उत्तर प्रदेश

गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

फिरोजाबाद। शौचालय निर्माण में कागजों में 12 हजार सहायता राशि का भुगतान दर्शाने जबकि धरातल पर लाभार्थियों के खातों में...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

कानपुर। उत्तरप्रदेश के जनपद कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज की गई...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में करीब दस माह पूर्व संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे...
उत्तर प्रदेश 
संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत