प्रदेश में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, अगले दो दिन फिर ओरेंज अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन मौसम फिर से करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल के लिए कई जिलों में तेज़ आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने को लेकर ओरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 9 अप्रैल को येलो अलर्ट रहेगा। विभाग के अनुसार 12 अप्रैल तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम के अस्थिर बने रहने की संभावना है।

इससे पहले बीती रात अप्पर शिमला, कुल्लू और मंडी के कई इलाकों में तेज़ ओलावृष्टि हुई, जिससे फलदार पौधों, गेहूं-सब्जियों और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। सेब के बगीचों में पौधों की सुरक्षा के लिए लगाई गई जालियां भी कई स्थानों पर टूट गईं। किसानों और बागवानों ने इससे चिंता जताई है।

राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चम्बा के पांगी-भरमौर में बीते दिन हुई बर्फबारी के बाद सोमवार सुबह धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग ने आज भी ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार 7 अप्रैल से एक ताज़ा वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसके प्रभाव से प्रदेश में आंधी, बिजली और ओलावृष्टि की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। विभाग ने लाहौल-स्पीति और किन्नौर सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमखंड गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लाहौल-स्पीति में रविवार शाम हिमखंड गिरने की एक घटना भी सामने आई, हालांकि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान औसत न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि यह सामान्य से लगभग 2 डिग्री नीचे रहा, जिससे ठंड का असर फिर बढ़ गया है।

सोमवार को दर्ज न्यूनतम तापमानों में ताबो 0.9 डिग्री, कल्पा 1.6 डिग्री, कुकुमसेरी 2.0 डिग्री, मनाली 5.1 डिग्री, शिमला 6.2 डिग्री, सोलन 7.4 डिग्री, सराहन 8.2 डिग्री, सेओबाग 8.3 डिग्री, जुब्बड़हट्टी 8.7 डिग्री, पालमपुर 9.0 डिग्री, भुंतर 9.5 डिग्री, बरठीं 10.5 डिग्री, सुंदरनगर 11.5 डिग्री, कांगड़ा 11.8 डिग्री, धर्मशाला 12.0 डिग्री, मंडी 12.1 डिग्री, नाहन 12.8 डिग्री, बिलासपुर 13.0 डिग्री, ऊना 13.4 डिग्री, देहरा गोपीपुर 16.0 डिग्री और पांवटा साहिब 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

ईरान ने एक बार फिर इजरायल पर किया जोरदार हमला ट्रंप ने दी चेतावनी

इजरायल : ईरान ने एक बार फिर इजरायल पर जोरदार हमला किया है। बीती रात ईरान की तरफ से इजरायल...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान ने एक बार फिर इजरायल पर किया जोरदार हमला ट्रंप ने दी चेतावनी

अपने खेत में करें सफेद बैंगन की खेती

सफ़ेद बैंगन की खेती: खेती-किसानी के क्षेत्र में इन दिनों नए-नए एक्सपेरिमेंट्स देखने को मिल रहे है. लोग ट्रेडिशनल सब्जियों...
खेती-बाड़ी 
अपने खेत में करें सफेद बैंगन की खेती

NCA करेगा पाकिस्तानी प्लेयर्स के लिए ट्रेनिंग कैंप का आयोजन

पाकिस्तान क्रिकेट : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लाहौर की नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में पाकिस्तानी क्रिकेटरों के लिए खास ट्रेनिंग कैंप...
खेल 
NCA करेगा पाकिस्तानी प्लेयर्स के लिए ट्रेनिंग कैंप का आयोजन

नहीं मान रहे नेतन्याहू, इजरायल ने हिजबुल्लाह के 150 ठिकानों पर किए भीषण हमले

लेबनान:इजराइल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के लगभग 150 ठिकानों पर भीषण हमले किए हैं। मध्यस्थता की खबरों...
अंतर्राष्ट्रीय 
नहीं मान रहे नेतन्याहू, इजरायल ने हिजबुल्लाह के 150 ठिकानों पर किए भीषण हमले

कौड़ियों के भाव वाले इन शेयरों ने 3 महीने में दिया 80% तक का बंपर रिटर्न

पेनी स्टॉक्स की दहाड़ : घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। मिडिल-ईस्ट के मौजूदा हालातों की...
कारोबार 
कौड़ियों के भाव वाले इन शेयरों ने 3 महीने में दिया 80% तक का बंपर रिटर्न

उत्तर प्रदेश

हमीरपुर में बिजली व्यवस्था धड़ाम होने से किसानों में आक्रोश, ग्रामीणों ने दिया धरना

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गत माह आए तूफान से ध्वस्त हुई विद्युत लाइनों के कारण नलकूप ठप...
उत्तर प्रदेश 
हमीरपुर में बिजली व्यवस्था धड़ाम होने से किसानों में आक्रोश, ग्रामीणों ने दिया धरना

गोवंश संरक्षण व्यवस्था को धता बता रहे जिम्मेदार, सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौवंश

उन्नाव। सदर तहसील क्षेत्र के पिंडोरवा गांव के निकट सहजनी मार्ग पर निराश्रित गोवंशों की समस्या लगातार बनी हुई है।...
उत्तर प्रदेश 
गोवंश संरक्षण व्यवस्था को धता बता रहे जिम्मेदार, सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौवंश