हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस उत्तराखंड में खाई में गिरी, तीन की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

देहरादून। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल उपमंडल के नेरवा से सिरमौर जिला के पांवटा साहिब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस उत्तराखंड में दुर्घटना का शिकार हो गई।

यह हादसा आज सुबह उत्तराखंड के कालसी क्षेत्र अंतर्गत कुआनु, मीनाक रोड पर हुआ, जब बस एक अन्य वाहन को पास देते समय अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 31 अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हिमाचल और उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाके में हादसा हुआ है।

दुर्घटनाग्रस्त बस एचआरटीसी के नेरवा डिपो की है, जिसका नंबर एचपी-66ए-2588 है। बस में कुल 34 यात्री सवार थे। बस नेरवा से पांवटा साहिब के लिए निर्धारित समय पर रवाना हुई । इसमें चालक दिनेश शर्मा और परिचालक जगदीश चंद तैनात थे। एचआरटीसी के एक अधिकारी ने हादसे की पुष्टि की है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सड़क संकरी होने के कारण बस को सामने से आ रहे वाहन को पास देने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे।

घटना की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम देहरादून से संबंधित एजेंसियों को अवगत कराया गया। इसके बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) को अलर्ट किया गया। सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी और त्यूणी से एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं।

एसडीआरएफ, उत्तराखंड पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गहरी खाई होने और दुर्गम क्षेत्र के कारण रेस्क्यू कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एचआरटीसी की ओर से भी अधिकारियों की एक टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है ताकि घायलों और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता दी जा सके। परिचालक जगदीश चंद से दूरभाष पर हुई बातचीत में बताया गया कि हादसे के समय बस में करीब 31 से 34 यात्री सवार थे। फिलहाल मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने कहा है कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी।

गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी, आठ लोग लापता, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता ये खबर भी पढ़े : गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी, आठ लोग लापता, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता

177a3b68f66bc7dc139103594b1112a0_1872825318

जबलपुर जिले में टैंकर से पेट्रोल-डीजल चोरी करते चालक सहित दो आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : जबलपुर जिले में टैंकर से पेट्रोल-डीजल चोरी करते चालक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अग्निमंथन से निकली ज्वाला,हवन कुंड में 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी गई आहुति

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर पर मंदिर प्रांगण में शनिवार को दूसरे दिन नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ में अग्निमंथन...
उत्तर प्रदेश 
अग्निमंथन से निकली ज्वाला,हवन कुंड में 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी गई आहुति

दिल्ली हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के भाजपा विधायक राजू सिंह दोषी करार

नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 31 दिसंबर 2018 को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर की गयी...
राष्ट्रीय  राज्य 
दिल्ली हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के भाजपा विधायक राजू सिंह दोषी करार

राजगढ़ में साइबर फ्रॉड: व्यापारी के खाते से नौ ट्रांजेक्शन में 94 हजार गायब

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में एक कपड़ा व्यापारी साइबर ठगी का शिकार हो गया। अज्ञात...
मध्य प्रदेश 
राजगढ़ में साइबर फ्रॉड: व्यापारी के खाते से नौ ट्रांजेक्शन में 94 हजार गायब

उत्तर प्रदेश

अग्निमंथन से निकली ज्वाला,हवन कुंड में 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी गई आहुति

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर पर मंदिर प्रांगण में शनिवार को दूसरे दिन नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ में अग्निमंथन...
उत्तर प्रदेश 
अग्निमंथन से निकली ज्वाला,हवन कुंड में 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी गई आहुति

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु...
उत्तर प्रदेश 
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

महुली पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों के किया गया सुपुर्द

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार  मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
महुली पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों के किया गया सुपुर्द