यमुनानगर: 11 साल- संकल्प से सिद्धि तक प्रदेश कार्यक्रम के सहसंयोजक बने कंवरपाल गुर्जर

यमुनानगर: 11 साल- संकल्प से सिद्धि तक प्रदेश कार्यक्रम के सहसंयोजक बने कंवरपाल गुर्जर

यमुनानगर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर को मोदी सरकार के 11 साल-संकल्प से सिद्धि तक होने वाले कार्यक्रम का प्रदेश सहसंयोजक बनाया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा सरकार के 11 साल पूरे होने पर 'संकल्प से सिद्धि तक' कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी कई कार्यक्रम आयोजित करेगी।

इसी कड़ी के अंतर्गत हरियाणा राज्य में होने वाले कार्यक्रमों के लिए उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली द्वारा संकल्प से सिद्धि कार्यक्रमों का प्रदेश सहसंयोजक बनाया गया है।

इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली का धन्यवाद किया।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 9 जून से 21 जून तक चलेगें, जिसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संकल्प से सिद्धि तक के कार्यक्रम प्रदेश स्तर ,जिला स्तर, मंडल स्तर के साथ-साथ ग्राम पंचायत के स्तर तक भी जोर शोर से मनाए जाएंगे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर को मिली इस अहम जिम्मेदारी पर जिला भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर की व प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद किया।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

पाकिस्तान की एक और हार, कोलंबिया ने आधिकारिक बयान लिया वापस  पाकिस्तान की एक और हार, कोलंबिया ने आधिकारिक बयान लिया वापस 
बोगोटा । आखिरकार कोलंबिया ने अपना आधिकारिक बयान वापस ले लिया। इस बयान में भारतीय हमलों के बाद पाकिस्तान में...
सुल्तानपुर में सांस्कृतिक विरासत का केंद्र  है धोपाप धाम
राष्ट्रीय राजमार्ग जम्मू-श्रीनगर पर खराब मौसम के बावजूद भी यातायात सुचारू रूप से जारी
87 वर्ष की आयु में अमेरिका की मशहूर टीवी अभिनेत्री लोरेटा स्विट का निधन  
आज जयपुर आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
जयपुर में आज ऑपरेशन शील्ड के तहत युद्ध जैसी स्थिति का अभ्यास 
रायपुर सहित अनेक हिस्सों में मूसलाधार बारिश