सिरसा में मिला ‘पीआईए’ लिखा पाकिस्तानी गुब्बारा, पुलिस ने कब्जे में लिया

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में बुधवार को ‘पीआईए’ (Pakistan International Airlines) के लाेगाे वाले एक संदिग्ध विमान के आकार के एक गुब्बारा मिलने से इलाके में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।स्थानीय लोगों के अनुसार, यह गुब्बारा गांव खेड़ी की ढाणी के खेतों में मिला। किसान जयबीर शर्मा ने बताया कि सुबह वह खेतों की तरफ गया तो उसे एक गुब्बारा दिखा जिस पर पीआईए लिखा हुआ था। गांव खेड़ी के अन्य लोगों को यह खबर मिली तो वे भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को मामले से अवगत करवाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गुब्बारे की जांच की और उसे अपने कब्जे में ले लिया है। पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने की घटना चोपटा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हवा के साथ उडक़र गुब्बारा सिरसा आया है, क्योंकि इससे पहले भी डबवाली, रानियां व ऐलनाबाद क्षेत्र में इस तरह के गुब्बारे मिल चुके हैं। सिरसा जिला पंजाब व राजस्थान के सीमा से सटा हुआ है और हवा के रूख के साथ पाकिस्तानी गुब्बारे यहां तक पहुंच जाते हैं। बीती 15 अप्रैल को भी जिले के गांव चामल में पाकिस्तान लिखा एक गुब्बारा मिला था। इससे पहले दो माह पूर्व ऐलनाबाद के गांव धौलपालियां व रानियां कस्बे के गांव मतुवाला के खेतों में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला था। गुब्बारा पर पाक लिखा हुआ था और दूसरी तरफ पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन लिखा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। चोपटा थाना प्रभारी ने बताया कि गांव खेड़ी क्षेत्र से पीआईए लिखा एक गुब्बारा बरामद किया गया है, मामले की जांच की जा रही है और डरने जैसी कोई बात नहीं है।

---------------

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर की बात

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत की। बातचीत के...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर की बात

हेल्दी किडनी और लिवर के लिए इन चीजों का करें सेवन

लिवर और किडनी :आपके शरीर में लिवर और किडनी दो ऐसे अंग हैं जो दिन रात बिना रुके आपको ज़िंदा...
लाइफस्टाइल 
हेल्दी किडनी और लिवर के लिए इन चीजों का करें सेवन

जुलाई महीने में कब-कब बंद रहेंगे आपके बच्चों के स्कूल? 

नई दिल्लीः देश भर में एक जुलाई यानी बुधवार से स्कूल खुल रहे हैं। गर्मियों की छुट्टियां आधिकारिक तौर पर...
शिक्षा-रोजगार 
जुलाई महीने में कब-कब बंद रहेंगे आपके बच्चों के स्कूल? 

क्या अपने लोकप्रिय देसी मिठाई गुलगुला का स्वाद चखा है? 

गेहूं के आटे और गुड़  के गुलगुले:क्या अपने उत्तर प्रदेश और बिहार की लोकप्रिय देसी मिठाई गुलगुला का स्वाद चखा...
खाना पकाना 
 क्या अपने लोकप्रिय देसी मिठाई गुलगुला का स्वाद चखा है? 

 पेट्रोल निर्यात पर बढ़ी ड्यूटी; 1 जुलाई से नई दरें लागू

पेट्रोल, डीजल  :वैश्विक तेल बाजार में जारी उतार-चढ़ाव और कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी के बीच केंद्र सरकार...
राष्ट्रीय 
 पेट्रोल निर्यात पर बढ़ी ड्यूटी; 1 जुलाई से नई दरें लागू

उत्तर प्रदेश

पहाड़ों से पहली बार पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में छलक पड़े ग्रामीणों के जज्बात

मिशन शक्ति 5.0 के तहत चंदौली पुलिस की पहल, 50 ग्रामीणों को कराया वाराणसी के प्रमुख धार्मिक स्थलों और आधुनिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पहाड़ों से पहली बार पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में छलक पड़े ग्रामीणों के जज्बात

पॉवर कॉरपोरेशन पर भ्रामक सूचना भेजने का आरोप, संघर्ष समिति ने जताई नाराज़गी

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन पर बिजली कर्मचारियों एवं अत्यल्प मानदेय...
उत्तर प्रदेश 
पॉवर कॉरपोरेशन पर भ्रामक सूचना भेजने का आरोप, संघर्ष समिति ने जताई नाराज़गी

भारतीय रेलवे ने बिहार में यात्री और माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने के लिए 499 करोड़ रुपये की मानसी-सहरसा दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी

44 किलोमीटर से अधिक लंबी दोहरीकरण परियोजना से यातायात में भीड़ कम होगी, लाइन की क्षमता बढ़ेगी और गेहूं, मक्का,...
उत्तर प्रदेश 
भारतीय रेलवे ने बिहार में यात्री और माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने के लिए 499 करोड़ रुपये की मानसी-सहरसा दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी