नूंह: दस दिन से लापता महिला का पत्थर से बंधा शव कुएं से बरामद, मचा हड़कंप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नूंह। नूंह जिले के गांव बझेड़ा के जंगलों में स्थित एक पुराने कुएं से 26 वर्षीय महिला का शव पत्थर से बंधा मिला है। शव पिछले दस दिन से लापता महिला का है। राहगीरों की नजर जैसे ही कुएं में पड़ी, इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। शव के साथ पत्थर बंधा होना इस घटना को और संदिग्ध बना रहा है।

मृतका के परिजनों ने रफीक नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि करीब पांच साल पहले जबरन कोर्ट मैरिज कर युवती हसीना की जिंदगी को नरक बना दिया गया। परिजनों ने आरोपी के आपराधिक प्रवृत्ति का होने और लगातार धमकियां देने की बात भी कही है।

पंचकूला डबल मर्डर: जन्म पार्टी से लौटते युवक की हत्या, दोस्त का शव भी बरामद ये खबर भी पढ़े : पंचकूला डबल मर्डर: जन्म पार्टी से लौटते युवक की हत्या, दोस्त का शव भी बरामद

18 अप्रैल खुद हसीना के पति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। करीब 10 दिन बाद हसीना का शव उसी इलाके के कुएं में पत्थर से बंधा मिला। ऐसे में यह मामला महज इत्तेफाक नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश की ओर इशारा कर रहा है।

यह घटनाक्रम उस समय नया माेड़ ले गया जब देरशाम शव निकालते समय पुलिस काे कुएं में से दाे मोटरसाइकिलों के चेसिस भी बरामद हुई। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परवीन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

अजय देवगन की आगामी फिल्म 'चौहान' का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर उठे विरोध...
मनोरंजन 
अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

13 जुलाई को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक। विदेशी मुद्रा जमा जुटाने के अभियान की प्रगति...
कारोबार 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 7.26 अरब डॉलर की बढ़ोतरी। कुल विदेशी मुद्रा भंडार 674.19 अरब डॉलर पर...
कारोबार 
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

आरटीई के तहत तीसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी संपन्न। 7,630 बच्चों को पसंद के निजी स्कूलों में प्रवेश मिला। नर्सरी,...
मध्य प्रदेश 
 आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

उफनाई मालन नदी में नहाते समय तीन किशोर बहाव की चपेट में आए। एक किशोर सुरक्षित बाहर निकला, दो लापता।...
उत्तर प्रदेश 

एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

कौशाम्बी।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा अभियान के तहत)...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चौक समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति और विश्व...
उत्तर प्रदेश 
समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी

लखनऊ।अलीगंज के सेक्टर-डी में बिल्डिंग में बीते 22 जून को भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 15 लोगों...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी