सोनीपत का कायाकल्प करेगी नायब सरकार, विकास को मिलेगी गति
सोनीपत। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय राजधानीक्षेत्र से सटे सोनीपत जिले के समग्र विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।मुख्यमंत्रीनायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में आयोजित महत्वपूर्णबैठक में सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की समीक्षा की गई। बैठक में विकासकी रूपरेखा तैयार करते हुए सोनीपत के आधुनिकरण और सौंदर्यीकरण पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में सहकारिता, पर्यटन, निर्वाचनऔर विरासत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक निखिल मदान, कृष्णागहलावत, देवेन्द्र कादयान, मेयर राजीव जैन समेत प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। डॉ.शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि एसएमडीए के अंतर्गत चल रही परियोजनाओंको गति दी जाए और वित्तीय संसाधनों की कोई कमी न आने दी जाए।
बैठक में यह मुद्दा भी उठा कि गोहाना
विधानसभा क्षेत्र के गांव जाजी, बादशाहपुर माछरी, करेवड़ी, भटगांव माल्याण, चिटाना,
भटाना जाफराबाद और चटिया एसएमडीए की सीमा में शामिल होने के बावजूद अभी तक नियंत्रित
क्षेत्र (कंट्रोल्ड एरिया) में अधिसूचित नहीं हुए हैं, जिससे विकास योजनाओं में देरी
हो रही है।
इस पर अधिकारियों ने शीघ्र अधिसूचना जारी करने का भरोसा दिलाया।
डॉ. अरविंद शर्मा ने कुंडली, बहालगढ़
और मुरथल जैसे क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की बात कही। उन्होंने सीवरेज,
पेयजल, सड़कों के विस्तार, खेल परिसरों के निर्माण व युवाओं के लिए सुविधाओं पर बल
दिया। गोहाना के पश्चिमी बाईपास की योजना पर भी विस्तार से विचार किया गया।
बैठक में सोनीपत नगर निगम मेयर
राजीव जैन ने कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। उन्होंने निगम क्षेत्र के गांवों में लाल डोरा
और फिरनी के बीच बसे मकानों को तोशी आबादी मानते हुए उन्हें स्वामित्व योजना में शामिल
करने की मांग की, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को मालिकाना हक मिल सके।
टिप्पणियां