जमीनी विवाद फायरिंग मामले में रिटायर्ड डीवाईएसपी सहित बेटा-बेटी भेजे गए जेल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के नेहरू नगर इलाके में दो दिन पहले करोड़ों रुपये की जमीन को लेकर हुए विवाद में फायरिंग करने वाले रिटायर्ड डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीवाईएसपी) अशोकसिंह चौहान, उनके बेटे और बेटी को अदालत ने जेल भेज दिया है।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास, धमकी और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है नेहरू नगर इलाके में 27 मई को करोड़ों रुपये के जमीन विवाद को लेकर हुई तीखी बहस के दौरान रिटायर्ड डीवाईएसपी अशोक सिंह चौहान ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से लगातार पांच राउंड फायरिंग कर दी थी।

गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक की आशंका, 12 में से 11 सवाल वायरल मैसेज से मिले ये खबर भी पढ़े : गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक की आशंका, 12 में से 11 सवाल वायरल मैसेज से मिले

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर पुलिस का भारी बंदोबस्त तैनात करना पड़ा था। एन-डिवीजन के एसीपी एस.एम. पटेल के अनुसार जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

बातचीत के दौरान कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद रिटायर्ड डीवाईएसपी चौहान ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी जब्त कर ली है।

वहीं रिटायर्ड डीवाईएसपी ने अपना पक्ष रखते हुए दावा किया कि उन्होंने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी। उनका कहना है कि उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई गई है।

एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने भी दावा किया कि जमीन को लेकर पिछले एक वर्ष से विवाद चल रहा था। आरोप है कि करोड़ों रुपये के लेन-देन और किराए को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ता गया, जिसके बाद बैठक के दौरान विवाद हिंसक रूप ले लिया।

पुलिस के मुताबिक जमीन की वास्तविक मालिकाना अधिकार को लेकर भी जांच जारी है। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और फायरिंग के पीछे के सभी कारणों की पड़ताल की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा के लिए की...
उत्तर प्रदेश 
डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

वनप्लस का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ भारी डिस्काउंट

7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से लैस शुरुआती ऑफर के तहत 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट  वनप्लस ने भारतीय बाजार...
टेक-मित्र 
वनप्लस का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ भारी डिस्काउंट

बांदा में सपा नेता पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बांदा। जनपद में शुक्रवार दोपहर सपा नेता शेखर शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में शेखर शर्मा गंभीर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा में सपा नेता पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कैबिनेट : किसान, खेल, समुद्र और ऊर्जा से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी

मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना ‘समुद्र मंथन’ को मंजूरी दी
राष्ट्रीय  राज्य 
कैबिनेट : किसान, खेल, समुद्र और ऊर्जा से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी

मीराबाई चानू को अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश, आयुष मंत्री ने लिखा पत्र

चानू के रिकॉर्ड प्रदर्शन की तारीफ अर्जुन पुरस्कार देने की मांग नई दिल्ली। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं...
राष्ट्रीय 
मीराबाई चानू को अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश, आयुष मंत्री ने लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश

डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा के लिए की...
उत्तर प्रदेश 
डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर परखी व्यवस्थाएं

बांदा में सपा नेता पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बांदा। जनपद में शुक्रवार दोपहर सपा नेता शेखर शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में शेखर शर्मा गंभीर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा में सपा नेता पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

डिजिटल पुलिसिंग में अम्बेडकरनगर नंबर-1, CCTNS रैंकिंग में प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

अम्बेडकरनगर । पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डिजिटल पुलिसिंग में अम्बेडकरनगर नंबर-1, CCTNS रैंकिंग में प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान