अहमदाबाद में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अहमदाबाद। बावला-सरखेज राजमार्ग पर साणंद तालुका के मोरैया ब्रिज के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सालंगपुर से विसनगर जा रही एक स्विफ्ट कार सड़क पर चल रहे ट्रक कंटेनर के पीछे जा घुसी।

हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक-युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को लहूलुहान हालत में अहमदाबाद की एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घायलों की पहचान कशिश प्रजापति (24, निवासी विजापुर), वेदाशी पटेल (24, निवासी पाटन) और विवेक दर्जी (23, निवासी महेसाणा) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

हादसे के बाद बावला-सरखेज राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही चंगोदर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात को सामान्य कराया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कार चालक का वाहन से नियंत्रण हटने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

साइकिल से सेमीकंडक्टर तक: मुरुगप्पा ग्रुप अब बनाएगा चिप्स, साणंद से होगी दुनिया तक सप्लाई ये खबर भी पढ़े : साइकिल से सेमीकंडक्टर तक: मुरुगप्पा ग्रुप अब बनाएगा चिप्स, साणंद से होगी दुनिया तक सप्लाई

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

फर्जी बैनामा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, वजीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ। राजधानी के वजीरगंज थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने के मामले में पुलिस ने एक...
उत्तर प्रदेश 
फर्जी बैनामा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, वजीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फर्जी बैनामा गिरोह पर कार्रवाई, कूटरचित दस्तावेज मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही
उत्तर प्रदेश 
फर्जी बैनामा गिरोह पर कार्रवाई, कूटरचित दस्तावेज मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

तमिलनाडु विधानसभा में आज पेश किया जाएगा बजट

मुख्यमंत्री विजय ने निर्देश दिया था कि यह बजट प्रभावशाली होना चाहिए
राज्य 
तमिलनाडु विधानसभा में आज पेश किया जाएगा बजट

आलमबाग में बैंककर्मी महिला पर अज्ञात युवक ने फेंका संदिग्ध द्रव्य

महिला पूरी तरह सुरक्षित है और चिकित्सकीय परीक्षण में किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलने के कोई निशान नहीं मिले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आलमबाग में बैंककर्मी महिला पर अज्ञात युवक ने फेंका संदिग्ध द्रव्य

ट्रंप के कैलिफोर्निया गोल्फ कोर्स से संदिग्ध गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कैलिफोर्निया स्थित गोल्फ कोर्स से दो अगस्त को एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप के कैलिफोर्निया गोल्फ कोर्स से संदिग्ध गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद

उत्तर प्रदेश

फर्जी बैनामा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, वजीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ। राजधानी के वजीरगंज थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने के मामले में पुलिस ने एक...
उत्तर प्रदेश 
फर्जी बैनामा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, वजीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फर्जी बैनामा गिरोह पर कार्रवाई, कूटरचित दस्तावेज मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही
उत्तर प्रदेश 
फर्जी बैनामा गिरोह पर कार्रवाई, कूटरचित दस्तावेज मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

आलमबाग में बैंककर्मी महिला पर अज्ञात युवक ने फेंका संदिग्ध द्रव्य

महिला पूरी तरह सुरक्षित है और चिकित्सकीय परीक्षण में किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलने के कोई निशान नहीं मिले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आलमबाग में बैंककर्मी महिला पर अज्ञात युवक ने फेंका संदिग्ध द्रव्य

नाेएडा : विभिन्न सड़क हादसों में पांच की मौत

नोएडा। नोएडा में विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 नाेएडा : विभिन्न सड़क हादसों में पांच की मौत