पालनपुर के हसनपुर गांव में रीछ का आतंक, लोगों में दहशत

घर में घुसकर किया हमला, 5 लोग घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बनासकांठा। बनासकांठा जिले के पालनपुर तहसील के हसनपुर गांव में मंगलवार को एक रीछ के घुस आने से दहशत फैल गई। रीछ ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। महिला को बचाने पहुंचे उनके पुत्र पर भी रीछ ने हमला कर दिया। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और रास्ते में जो भी सामने आया, उस पर रीछ ने हमला कर दिया।

रीछ के गांव में होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों ने रीछ को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह और अधिक उग्र हो गया तथा कई लोगों पर हमला कर दिया।

गुजरात में अगले 5 दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना ये खबर भी पढ़े : गुजरात में अगले 5 दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

इस हमले में कुल 5 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए पालनपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रीछ को पकड़ने के लिए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, रीछ के पास जाने का प्रयास न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना विभाग को दें। समाचार लिखे जाने तक रीछ को पकड़ा नहीं जा सका था।

पालनपुर सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनील जोशी ने बताया कि रीछ के हमले में घायल कुल पांच मरीज अस्पताल पहुंचे थे। इनमें दो मरीज सुबह और तीन मरीज दोपहर में लाए गए। सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी स्थिति सामान्य होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रूस पर बढ़े हमले, अब तक कम से कम 100 लोगों की मौत

मॉस्को। रूसी विदेश मंत्रालय में विशेष दूत रोडियन मिरोशनिक ने कहा कि यूक्रेन के नए सैन्य प्रमुख मिखाइल द्रापाटी की...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस पर बढ़े हमले, अब तक कम से कम 100 लोगों की मौत

यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश

चेहल्लुम पर अकीदत में डूबा शिया समुदाय

बदायूं। इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की शहादत के 40 दिन पूरे होने पर मंगलवार को चेहल्लुम (अरबईन) अकीदत और...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम पर अकीदत में डूबा शिया समुदाय

उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

फिरोजाबाद,उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी ने मंगलवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

लखनऊ में मौसम सुहाना, आज भी बारिश के आसार, अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बुधवार को सुबह से मौसम सुहाना बना हुआ है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ...