सूरत में 'मेगा वृक्षारोपण अभियान' के तहत 25 हजार पौधाें का रोपण, सीआर पाटिल ने किया शुभारंभ

विभिन्न प्रजातियों के 5,000 पौधों का किया गया निःशुल्क वितरण

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सूरत। गुजरात के सूरत में 'मेगा वृक्षारोपण अभियान' के तहत रविवार काे केंद्रीय जल शक्तिमंत्री सीआर पाटिल ने 25 हजार पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया।इस मेगा वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत सूरत महानगर पालिका के साउथ-ए जोन स्थित टी.पी.एस. नं. 54 (भेस्तान), एफ.पी. नं. 67 में विकसित किए जा रहे 'डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑक्सीजन पार्क' में केंद्रीय मंत्री पाटिल ने वृक्षारोपण कर अभियान की स्मृति पट्टिका का भी अनावरण किया।

सुबह 8 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में नीम, पीपल, बोरसली, शहतूत, अमरूद, आंवला, सीताफल, सहजन सहित 40 से अधिक स्थानीय प्रजातियों के 25,000 पौधों का रोपण किया गया। साथ ही नागरिकों को 5,000 विभिन्न प्रजातियों के पौधों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

 700 साल पुरानी जामा मस्जिद में हिंदू देवी-देवताओं और जैन तीर्थंकरों की मूर्तियां  ये खबर भी पढ़े :  700 साल पुरानी जामा मस्जिद में हिंदू देवी-देवताओं और जैन तीर्थंकरों की मूर्तियां 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी नागरिकों को वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अभियान में नेचर क्लब सूरत, ग्रीन आर्मी चैरिटेबल ट्रस्ट, सूरत वन फाउंडेशन सहित कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों और पुलिसकर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया।

सूरत  स्थित सरसाना कन्वेंशन सेंटर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित ये खबर भी पढ़े : सूरत स्थित सरसाना कन्वेंशन सेंटर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरत की महापौर मायाबेन मावाणी ने की। इस अवसर पर सूरत शहर भाजपा प्रमुख परेश पटेल, विधायक संगीता बहन पाटिल, मनुभाई पटेल, प्रवीणभाई घोघारी, स्थायी समिति अध्यक्ष राजनभाई पटेल, उप महापौर सुधाकर चौधरी, सत्तापक्ष नेता अल्पाबेन मेहता, दंडक उर्मिलाबेन त्रिपाठी, नगरसेवक तथा मनपा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सहकारी मॉडल पर भारत टैक्सी लॉन्च, दो साल में 500 शहर-गांव तक सेवा का लक्ष्य ये खबर भी पढ़े : सहकारी मॉडल पर भारत टैक्सी लॉन्च, दो साल में 500 शहर-गांव तक सेवा का लक्ष्य

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं - मंडलायुक्त

बस्ती - आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को मंडल स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक...
उत्तर प्रदेश 
विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं - मंडलायुक्त

एनएच-44 पर तेज रफ्तार वाहन का कहर, सड़क हादसों ने ली दो युवकों की जान

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दो सड़क हादसों में झिरी-ईमझिरा मार्ग और...
मध्य प्रदेश 
एनएच-44 पर तेज रफ्तार वाहन का कहर, सड़क हादसों ने ली दो युवकों की जान

निर्धारित समयसारिणी के अनुसार अभियान को सफल बनाने का निर्देश - सीडीओ

बस्ती - माह जुलाई में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर...
उत्तर प्रदेश 
निर्धारित समयसारिणी के अनुसार अभियान को सफल बनाने का निर्देश - सीडीओ

पलामू: घास काटने के विवाद में महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

पलामू। जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के चपरवार गांव में बहु से घास काटने को लेकर विवाद के बाद एक...
झारखंड 
पलामू: घास काटने के विवाद में महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

एक लाख पौधरोपण अभियान को जनआन्दोलन बनाने की तैयारी

बस्ती - स्वामी विवेकानंद युवा परिषद उत्तर प्रदेश एवं माण्डवी फाउन्डेशन के तत्वावधान में प्रस्तावित वृहद पौधरोपण कार्यक्रम (एक लाख)...
उत्तर प्रदेश 
एक लाख पौधरोपण अभियान को जनआन्दोलन बनाने की तैयारी

उत्तर प्रदेश

विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं - मंडलायुक्त

बस्ती - आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को मंडल स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक...
उत्तर प्रदेश 
विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं - मंडलायुक्त

निर्धारित समयसारिणी के अनुसार अभियान को सफल बनाने का निर्देश - सीडीओ

बस्ती - माह जुलाई में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर...
उत्तर प्रदेश 
निर्धारित समयसारिणी के अनुसार अभियान को सफल बनाने का निर्देश - सीडीओ

एक लाख पौधरोपण अभियान को जनआन्दोलन बनाने की तैयारी

बस्ती - स्वामी विवेकानंद युवा परिषद उत्तर प्रदेश एवं माण्डवी फाउन्डेशन के तत्वावधान में प्रस्तावित वृहद पौधरोपण कार्यक्रम (एक लाख)...
उत्तर प्रदेश 
एक लाख पौधरोपण अभियान को जनआन्दोलन बनाने की तैयारी

प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार जालौन पहुंचे अनिल यादव, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

उरई । भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रदेश मंत्री डाॅक्टर अनिल यादव के पहली बार जनपद आगमन पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार जालौन पहुंचे अनिल यादव, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत