दिल्ली में ज्वेलरी दुकान चोरी का खुलासा, छह गिरफ्तार, 10 लाख का माल बरामद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। दक्षिणी जिले के कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस ने ज्वेलरी की दुकान में हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश करते हुए चोरी के तीन शातिर आरोपित समेत चोरी का माल खरीदने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 10 लाख रुपये से अधिक कीमत का सोना, चांदी, नकदी, हीरे और अन्य सामान बरामद किया है। मामले का खुलासा सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और लगातार की गई जांच के आधार पर हुआ।

दक्षिणी जिले के पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने शनिवार को बताया कि 10 मई को पंजाबी बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी की सूचना मिली थी।

 नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत,  ये खबर भी पढ़े :  नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत, 

दुकान मालिक शगुन वर्मा ने शिकायत में बताया कि 9 और 10 मई की रात अज्ञात चोर दुकान के ताले और शटर तोड़कर अंदर घुस गए और सोने-चांदी के आभूषण, हीरे तथा नकदी चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर कोटला मुबारकपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी से मिला सुराग, बंगाल भागने की थी तैयारी
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें चोरी में इस्तेमाल किए गए वाहन के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले।

तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पता चला कि आरोपित दिल्ली छोड़कर पश्चिम बंगाल भागने की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 मई को तीनों मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान 37 वर्षीय मसकूर, 36 वर्षीय बहारुल शेख और 32 वर्षीय आनंद मंडल उर्फ नागेश्वर के रूप में हुई है। तीनों शास्त्री पार्क इलाके के रहने वाले हैं। पूछताछ और पुलिस रिमांड के दौरान चोरी का माल खरीदने वाले जहांगीर, गुलफाम और मुमतियाज को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

कई राज्यों में दर्ज हैं दर्जनों मामले
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपित लंबे समय से चोरी और सेंधमारी की वारदातों में शामिल रहे हैं। मुख्य आरोपित मसकूर के खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वहीं बहारुल शेख के खिलाफ हत्या, चोरी, सेंधमारी और आर्म्स एक्ट समेत 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। आनंद मंडल पर भी चोरी और डकैती के कई मामले दर्ज हैं।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाज
पुलिस के अनुसार आरोपित रात के समय ज्वेलरी दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की रेकी करते थे। कमजोर सुरक्षा वाली दुकानों को निशाना बनाकर ताले और शटर तोड़कर चोरी करते थे।

चोरी के बाद सोने-चांदी के गहनों को पिघलाकर उनकी पहचान मिटा दी जाती थी और फिर रिसीवरों के माध्यम से बेच दिया जाता था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपित लगातार अपने ठिकाने बदलते रहते थे।

पुलिस उपायुक्त के अनुसार पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 36.47 ग्राम पिघला हुआ सोना (कीमत करीब 5.11 लाख रुपये), 658 ग्राम पिघली हुई चांदी (कीमत करीब 1.63 लाख रुपये).

चांदी के कटोरे, गिलास, चम्मच, बिछुए, अंगूठियां और अन्य सामान, 23 हीरे और जिरकॉन स्टोन, बैंक खाते में जमा 1.35 लाख रुपये फ्रीज, 1.30 लाख रुपये नकद, नकली ज्वेलरी के कई सेट और एक खिलौना पिस्तौल बरामद किए हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आजकल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ...
टेक-मित्र 
मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 जुलाई 2026: देश में मौसम के बदलते तेवर के बीच मौसम विभाग ने एक और मुश्किल...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

मेष- स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

उत्तर प्रदेश

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना